SIR विवाद पर जीतू पटवारी का वार : प्रशासन को बताया सत्ता की कठपुतली, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Ramanand Tiwari | Published:
Share
sir controversy
Photograph: (THESOOTR)

भोपाल में SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। पटवारी ने इसे भाजपा का एजेंडा बताया।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में SIR प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में सरकार और प्रशासन दोनों पर तीखा हमला बोला है।

प्रशासन पर खुलेआम पक्षपात का आरोप

जीतू पटवारी ने लिखा कि चुनाव आयोग के बाद अब प्रशासन भी सत्ता के इशारों पर नाचता दिखाई दे रहा है। उनके मुताबिक सरकारी तंत्र का यह झुकाव लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए खतरनाक संकेत है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सोयाबीन किसानों की बल्ले-बल्ले: 26 नवंबर को आएंगे भावांतर योजना के 253 करोड़ रुपए

मध्यप्रदेश में अजाक्स विवाद: दो-दो अध्यक्ष! कौन असली, कौन फर्जी?

दतिया कलेक्टर के आदेश पर सवाल

जीतू पटवारी ने लिखा कि चुनाव आयोग के बाद अब प्रशासन भी सत्ता के इशारे पर काम कर रहा है। दतिया कलेक्टर ने SIR के नाम पर भाजपा के कई पदाधिकारियों को बीएलओ का सहयोगी बना दिया है।

यह आदेश सत्ता के दबाव की सबसे बड़ी मिसाल है। भाजपा सरकार इसे संवैधानिक प्रक्रिया मानती है, लेकिन यह असल में पार्टी के एजेंडे को लागू करने का एक तरीका बन गया है।

SIR को भाजपा के रंग में रंगने की कोशिश लोकतंत्र का अपमान है। कांग्रेस ने इसे कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस का कहना है कि वह इस प्रयास को सफल नहीं होने देगी। वह हर मतदाता के अधिकार की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग रहेगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश में 26 लाख बच्चों के आधार कार्ड अपडेट नहीं, जानें क्यों जरूरी है आधार अपडेट

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना : मप्र के 8 जिले शामिल, ये IAS बने जिला नोडल अधिकारी

SIR को बताया भाजपा का एजेंडा

पटवारी ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश सरकार एसआईआर को संवैधानिक प्रक्रिया बता रही है। असल में SIR पार्टी का एजेंडा लागू करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके अनुसार संवैधानिक व्यवस्थाओं पर राजनीतिक रंग चढ़ाना लोकतंत्र का अपमान है।

मतदाताओं के अधिकार की रक्षा करेंगे: कांग्रेस

कांग्रेस ने साफ किया है कि वह भाजपा की इस “चाल” को कामयाब नहीं होने देगी। पार्टी का कहना है कि हर मतदाता के अधिकार की रक्षा के लिए वह पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की मनमानी का विरोध जारी रहेगा।



Tags:
  • कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • एसआईआर
  • भाजपा सरकार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर