मध्यप्रदेश में अजाक्स विवाद: दो-दो अध्यक्ष! कौन असली, कौन फर्जी?

Ramanand Tiwari | Nov 24, 2025, 22:57 IST
Share
ajjaks controversy
Photograph: (thesootr)

मध्य प्रदेश में अजाक्स संगठन में दो अध्यक्षों के बीच विवाद सामने आया है। चौधरी मुकेश मौर्य और संतोष वर्मा दोनों खुद को अध्यक्ष बताने का दावा कर रहे हैं। मौर्य ने वर्मा पर फर्जी संगठन चलाने और 65 लाख रुपए गबन का आरोप लगाया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी और कर्मचारी संघ (AJJAKS) इन दिनों बड़े विवाद में है। दो संगठन के दो अलग-अलग अध्यक्ष सामने आ गए हैं। एक ओर चौधरी मुकेश मौर्य हैं तो दूसरी ओर आईएएस संतोष वर्मा, जिन्हें रिटायर्ड आईएएस जेएन कंसोटिया का समर्थन मिला है। अब सवाल ये है कि असली अध्यक्ष कौन है और फर्जी कौन?

विवाद की शुरुआत कहां से हुई?

अजाक्स के आधिकारिक अध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य ने आरोप लगाया कि कंसोटिया और उनके समर्थक गलत तरीके से दूसरी संगठन संरचना खड़ी कर रहे हैं। उनके मुताबिक, संतोष वर्मा का अध्यक्ष पद पूरी तरह असंवैधानिक है।

ये खबर भी पढ़ें...

70 साल बाद भी आत्मनिर्भर नहीं एमपी की पंचायतें, करोड़ों खर्च के बावजूद विकास क्यों अटका?

फर्जी संगठन चलाया जा रहा है: मौर्य

ajjaks controversy
ajjaks controversy

मुकेश मौर्य ने कहा कि 21 नवंबर को ही अधिकृत कार्यकारिणी की अनुमोदित सूची जारी हो चुकी है। उन्होंने वर्मा और कंसोटिया पर आरोप लगाया कि वे अजाक्स के नाम पर संगठन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

65 लाख रुपए गबन का बड़ा आरोप

मौर्य गुट ने दावा किया कि कंसोटिया सेवानिवृत्ति के बाद भी अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है। कंसोटिया अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (AJJAKS) के खातों से 65 लाख रुपए निकालने में शामिल रहे। उन्होंने कंसोटिया से 65 लाख रुपए लौटाने और अजाक्स भवन का आधिपत्य सौंपने की मांग की है। अन्यथा, संगठन पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने की चेतावनी दे चुका है।

ये खबर भी पढ़ें...

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना : मप्र के 8 जिले शामिल, ये IAS बने जिला नोडल अधिकारी

संतोष वर्मा का बयान और नया विवाद

रविवार को दूसरी अजाक्स के नए घोषित अध्यक्ष संतोष वर्मा ने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक नहीं, आर्थिक आधार पर आरक्षण होना चाहिए।

यदि आरक्षण नहीं मिलेगा तो हमारे साथ रोटी-बेटी का व्यवहार करो। इस बयान पर मौर्य ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि किसी भी समाज पर इस तरह की टिप्पणी अनुचित है। वरिष्ठ अधिकारी को ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

कंसोटिया विवाद का दूसरा केंद्र

कंसोटिया गुट का दावा है कि उनका कार्यकाल 2026 तक है। वे कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में संतोष वर्मा को नियुक्त कर सकते हैं, लेकिन मौर्य गुट का कहना है कि कंसोटिया अब सेवानिवृत्त हैं, इसलिए वे किसी को अध्यक्ष बनाने का अधिकार नहीं रखते।

ये खबर भी पढ़ें...

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस जेके माहेश्वरी को बनाया SC लीगल सर्विसेज कमेटी का चेयरमैन

कानूनन किसका दावा मजबूत?

मौर्य पक्ष के अनुसार मध्य प्रदेश रजिस्ट्रीकरण अधिनियम ने चौधरी मुकेश मौर्य को ही वैध प्रांताध्यक्ष माना है। यह आदेश हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद जारी किया गया। यानी कानूनी तौर पर मौर्य गुट मजबूत दिखाई देता है।

संगठन के भीतर बढ़ती खाई

मौर्य गुट का दावा है कि कंसोटिया किसी भी तरह संगठन में अपनी पकड़ बनाए रखना चाहते हैं, जबकि वे 21 साल तक लगातार पद पर बने रहे। उधर कंसोटिया गुट का कहना है कि मौर्य स्वयंभू अध्यक्ष हैं और जनरल बॉडी ने ही संतोष वर्मा को चुना है।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश में 26 लाख बच्चों के आधार कार्ड अपडेट नहीं, जानें क्यों जरूरी है आधार अपडेट

तनाव के बीच मौर्य की अपील

मुकेश मौर्य ने कहा कि सभी वर्गों से अपील है कि आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी समुदाय के खिलाफ बयान न दें। मौर्य ने आलोचना की कि संगठन के नाम पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

मामला अब सरकार और कानूनी जांच के पाले में

अजाक्स में नेतृत्व का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। कानूनी दस्तावेजों के अनुसार मुकेश मौर्य वैध अध्यक्ष हैं, लेकिन कंसोटिया गुट इसे मानने को तैयार नहीं। विवाद बढ़ता जा रहा है और अब निर्णय सरकार व जांच एजेंसियों पर है कि संगठन का असली अध्यक्ष कौन है और आर्थिक गड़बड़ी के आरोप कितने सही हैं।

Tags:
  • अजाक्स
  • आईएएस संतोष वर्मा
  • आईएएस जेएन कंसोटिया
  • अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ
  • चौधरी मुकेश मौर्य
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग