14bed4e0-0c5
कांग्रेस इंदौर में निकालेगी न्याय यात्रा, जीतू पटवारी बोले- मामले की हो न्यायिक जांच
Sanjay Gupta | Published:
Photograph: (the sootr)
कांग्रेस ने इंदौर भागीरथपुरा कांड में 16 मौतों पर आंदोलन शुरू किया है। जीतू पटवारी ने न्यायिक जांच और अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग की।
indore. इंदौर के भागीरथपुरा कांड में हुई 16 मौतों के मुद्दे को कांग्रेस जन आंदोलन बनाने में जुट गई है। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस जीतू पटवारी ने रविवार 4 जनवरी को इंदौर में गांधी भवन में बड़ी बैठक ली। इसमें तय किया गया कि 11 जनवरी को इंदौर में बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक न्याय यात्रा निकाली जाएगी।
पटवारी ने बैठक के बाद कहा कि - इंदौर ने बीजेपी को जमकर वोट दिए हैं और समर्थन किया है। लगातार सांसद दिया, नौ-नौ विधायक दिए, लगातार महापौर दिया और अधिकांश पार्षद भी बीजेपी के हैं, लेकिन यह वोट लेकर हत्याएं कर रहे हैं। पहले चूहा कांड हुआ, इसके पूर्व बावड़ी हादसे में 36 की जान गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस की मांग है कि भागीरथपुरा कांड की न्याचिक जांच हो। महापौर के साथ ही अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जाए।
यह खबरें भी पढ़ें...
झारखंड मॉडल पर एमपी में कैबिनेट होगी डिजिटल, सरकार का नया प्रयोग
जनवरी में आएगा एमपी पुलिस भर्ती 2025 का रिजल्ट, अप्रैल से भर्ती की तैयारी
पटवारी ने कहा कि कल 3 जनवरी को हमारे नेता भागीरथपुरा गए थे, लेकिन वहां गुंडागर्दी हुई। यह सभी सरकार के दम पर। मैंने कलेक्टर से कहा है कि मैं और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार परिजनों से मिलना चाहते हैं। यदि वह समय देते हैं तो ठीक नहीं तो परसों हम जाएंगे। सही स्थिति सामने आना चाहिए।
![14bed4e0-0c5]()
इसके पहले गांधी भवन में बैठक हुई। इसमें पटवारी के साथ ही सज्जन सिंह वर्मा, शोभा ओझा, शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के साथ ही अन्य नेता मौजूद रहे। इसमें कहा गया कि इस मुद्दे को हमे कांग्रेस का नहीं बल्कि जनता का मुद्दा बनाना है। यह जन आंदोलन होगा। इसके लिए हर वार्ड में मीटिंग होगी, श्रृंद्धाजलि सभा होगी, इसके लिए वार्ड में प्रभारी बनाएंगे।
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर हाईकोर्ट में बताई 4, भागीरथपुरा कांड में हुई 16 मौत, अब घर-घर जाकर जुटा रहे इलाज के सबूत
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के 41 माह के कार्यकाल में पांचवे निगमायुक्त, IAS हर्षिका बोली थीं- दयालु, सीधा होना मूर्खता
कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि बीजेपी द्वारा सत्ता में रहते हुए जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है। पटवारी ने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता अपने हक के लिए आवाज उठाएगी और न्याय की लड़ाई लड़ेगी।
न्यायिक जांच की मांग, केस भी हो
यह खबरें भी पढ़ें...
झारखंड मॉडल पर एमपी में कैबिनेट होगी डिजिटल, सरकार का नया प्रयोग
जनवरी में आएगा एमपी पुलिस भर्ती 2025 का रिजल्ट, अप्रैल से भर्ती की तैयारी
हम परिजनों से मिलेंगे, कलेक्टर को बोला है
बैठक में कहा जन आंदोलन बनाना है
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर हाईकोर्ट में बताई 4, भागीरथपुरा कांड में हुई 16 मौत, अब घर-घर जाकर जुटा रहे इलाज के सबूत
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के 41 माह के कार्यकाल में पांचवे निगमायुक्त, IAS हर्षिका बोली थीं- दयालु, सीधा होना मूर्खता
सत्तारूढ़ पार्टी पर बोला हमला
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha