इंदौर में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज, विधानसभा देपालपुर, राऊ, एक, तीन और चार से गुजरेगी

Pratibha Rana | Sept 25, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज, विधानसभा देपालपुर, राऊ, एक, तीन और चार से गुजरेगी
इंदौर में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज, विधानसभा देपालपुर, राऊ, एक, तीन और चार से गुजरेगी

इंदौर में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के बाद सोमवार को कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का प्रवेश हो रहा है।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के बाद सोमवार (25 सितंबर) को कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का प्रवेश हो रहा है। सुबह से शाम तक यात्रा इंदौर की विधानसभा देपालपुर, राऊ, विधानसभा एक, तीन और चार से होकर गुजरेगी। रात्रि विश्राम इंदौर में होगा।

इस तरह रहेगा रूट

इंदौर में कांग्रेस यात्रा रूट 7 में शामिल है, जिसे राऊ विधायक जीतू पटवारी लीड कर रहे हैं। यात्रा का रूट इस तरह जारी हुआ है-

विधासनभा देपालपुर में- सुबह नौ से दोपहर 1.40 बजे तक देपालपुर- इस दौरान यहयतकीपुरा, गिरौडास, जलोदिया पंथ फाटा, बरोदा फाटा, हरनासा, चिकलौडा फाटा, रंगवासा, दौलताबाद, रावत, बेटमा, विजयपुर फाटा, छोटा बेटमा और माचाल तक जाएगी।

विधानसभा राऊ में- दोपहर दो से यह राउ में प्रवेश करेगी और यहां यह कलारिया, नावदा, सिहासा टेकरी, ग्रीन पार्क कॉलोनी बांक, सिरपुर तक जाएगी।

विधानसभा एक में- इसके बाद विधानसक्षा एक में चंदननगर से प्रवेश करेगी।

विधानसभा चार में - इसके बाद रथयात्रा विधानसभा चार में लकड़ी मंदिर, खालसा कॉलेज, राजमोहल्ला, मालगंज चौराहा, नसिंह बाजार, मोहनपुरा और पिपली बाजार तक जाएगी।

विधानसभा तीन में- विधानसभा तीन में इसके बाद यात्रा यशवंत रोड से प्रवेश खरेगी और राजवाड़ा पर सभा करके समाप्त होगी।

धार रोड से राजवाडा तक टू व्हीलर रैली भी होगी

शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा, कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री ने बताया कि शहर में रैली की शुरुआत इंदौर शहर की सीमा अम्मार नगर (धार रोड) से दोपहर तीन बजे होगी। रैली अम्मार नगर, सिरपुर,चंदन नगर, गंगवाल बस स्टैंड चौराहा,राजमोहल्ला चौराहा,जवाहर मार्ग,बॉम्बे बाजार होते हुए यशवंत रोड गुरुद्वारा से राजवाड़ा तक जाएगी। राजबाड़ा पर देवी अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात सभा के साथ रैली का समापन होगा। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को टू व्हिलर से आने के लिए कहा गया है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Jan Aakrosh Yatra
  • Congress Jan Aakrosh Yatra today
  • जन आक्रोश यात्रा
  • कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज