वोट चोरी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले, सवाल चुनाव आयोग से किया तो BJP क्यों बौखला गई

Vishwanath Singh | Aug 10, 2025, 15:45 IST
Share
Sourabh988
Sourabh988

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने इसको लेकर प्रेजेंटेशन दिया है। उसके बाद देश के चुनाव आयोग को उसका स्पष्टीकरण देना चाहिए।

वोटों की चोरी किए जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जब से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है। तब से यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके बाद जहां बीजेपी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल के मानसिक संतुलन की जांच कराए जाने को लेकर बयान दिया था। अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे बीजेपी की बौखलाहट का नाम दिया है। साथ ही सरकार के चोरी से बनाए जाने के आरोप भी लगाए हैं।

यह कहा पटवारी ने

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने इसको लेकर प्रेजेंटेशन दिया है। उसके बाद देश के चुनाव आयोग को उसका स्पष्टीकरण देना चाहिए। बीजेपी के प्रवक्ता इसका स्पष्टीकरण दे रहे हैं। यह हमला क्या बीजेपी पर है क्या। जब चुनाव आयोग से सवाल पूछे गए तो बीजेपी क्यों बौखला गई।

प्रेजेंटेशन देकर करेंगे चोरी का खुलासा

इंदौर की राऊ विधानसभा में राखी के अवसर पर कांग्रेस नेता रीना बौरासी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। उसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे। इसके बाद वे खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करने भी पहुंचे। यहां पर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, सदाशिव यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी मौजूद थे। यहां पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि मैंने एक ट्वीट किया है। जिसमें 13 अगस्त को पूरी पार्टी जिसमें कि महासचिव, पूर्व मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठजन मिलकर एक प्रेजेंटेशन देंगे। उसमें जिस तरह की चोरी मध्यप्रदेश में हो रही है उसका पूरा खुलासा किया जाएगा।

सरकार चोरी से चुनी तो सवाल उठेंगे ही

पटवारी ने कहा कि साथ ही 78 साल की इस देश के लोकतंत्र की यात्रा पर भरोसा है तो वह चुनाव आयोग की निष्पक्षता के कारण है। चुनाव प्रणाली पर सवाल उठते रहे और चुनाव आयोग सरकार के हिसाब से निर्णय लेता रहा। 35 हजार से नीचे की जीती हुई जितनी भी सीटें हैं वह 35 से ज्यादा हैं। तो स्वभाविक है कि सरकार का मैनुपुलेशन हो गया। तो सरकार पर जनता के भरोसे का क्या। जो सरकार चुनकर गई है वह हमारी है। अब अगर चोरी से चुनकर गई है तब तो सवाल उठेंगे ही।

यह बात माइक पर बताउंगा तो पवित्रता धूमिल हो जाएगी

कांग्रेस द्वारा शहर अध्यक्षों के नाम की घोषणा में की जा रही देरी पर पटवारी बोले कि संगठन के सृजन का जो आयाेजन हुआ है वह पवित्र है। अब अगर वह मैं इस तरह से माइक पर बताने लगा तो पवित्रता धूमिल हो जाएगी। तो मैं समझता हूं कि आप लोगों का सम्मान है, लेकिन मैं एक जिम्मेदार पद पर हूं। कौनसी बात कहां करनी चाहिए यह अहसास है मुझे।

यह खबर भी पढ़ें...रेलवे देगा टिकट पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट, कैसे और कब से मिलेगा डिस्काउंट का लाभ

कलेक्टर, एसीपी को नियम से काम करना चाहिए

पुलिस की कार्यशैली पर पटवारी ने कहा कि मैं बार–बार इस बात को कह चुका हूं कि लगातार पुलिस का जो काम करने का तरीका है वह भी सवालों के घेरे में आया है। सदाशिव यादव पर एफआईआर हुई थी, क्या हुआ। मेरे भाईयों पर एफआईआर हुई थी, क्या हुआ। हाईकोर्ट ने कहा है कि बताओ एफआईआर कैसे हुई। मैं बार–बार यह कहता हूं कि कलेक्टर और एसपी का जो पद होता है, कर्मचारियों की सर्विस बुक की लिस्ट होती है। उनको उस हिसाब से काम करना चाहिए। अगर ये कर रहे हैं तो फिर मैं समझता हूं कि यह संविधान के खिलाफ बात है। इसके लिए न्याय, कानून और अदालत है। उस पर हर भारतवासी को भरोसा रखना चाहिए, हम भी रखते हैं।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • जीतू पटवारी
  • खजराना
  • गणेश मंदिर
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज