कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने साधा पटवारी पर निशाना, बोले तुम अध्यक्ष हो, अपने पैरों पर कब खड़े होगे

Sandeep Kumar | Jun 10, 2024, 10:14 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-10T100638.080.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-10T100638.080.jpg

लोकसभा चुनाव में एमपी कांग्रेस के अबतक के सबसे बुरे प्रदर्शन के लिए प्रदेश के संगठन को जिम्मेदार बताया जा रहा है। इससे पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी संगठन के काम पर सवाल उठा चुके हैं।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया और सभी 29 लोकसभा सीट हार गई। कांग्रेस की इस करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ( Jitu Patwari ) लगातार कांग्रेस नेताओं के निशाने पर हैं। एक दिन पहले ही अजय सिंह ने कहा था कि आलाकमान को पटवारी के कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए और अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ( Congress leader Laxman Singh ) ने भी जीतू पटवारी पर हमला बोला है।

पटवारी ने X पर किया पोस्ट

दरअसल, जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कांग्रेस वर्किंग कमिटी की तस्वीर डालते हुए लिखा, दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सम्मिलित हुआ। बैठक में श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, जननायक राहुल गांधी जी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी, संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल जी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

पटवारी के X पर लक्ष्मण सिंह पलटवार

जीतू पटवारी के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने लिखा, तुम अध्यक्ष हो,अपने पैरों पर कब खड़े होगे या मार्ग दर्शन ही लेते रहोगे। जिनको अपने मार्ग का पता नहीं, वो तुम्हें क्या मार्ग दर्शन देंगे?'

MP में आपस में उलझे कांग्रेसी नेता

बता दें कि लोकसभा चुनाव में एमपी कांग्रेस के अबतक के सबसे बुरे प्रदर्शन के लिए प्रदेश के संगठन को जिम्मेदार बताया जा रहा है। इससे पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी संगठन के काम पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर भी बड़ा हमला बोला और कहा, जीतू पटवारी के कार्यकाल की उच्च स्तर पर समीक्षा होनी चाहिए। हाई कमान तय करे कि आगे मध्य प्रदेश के लिए किस तरह के रणनीति बने।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Jitu Patwari
  • प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह
  • Congress leader Laxman Singh
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई