भोपाल में शवयात्रा में हंगामा, गुस्साए लोगों ने मारपीट कर कांग्रेस नेता को भगाया, वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला
Vikram Jain | Sept 17, 2023, 24:00 IST
भोपाल में शवयात्रा में हंगामा, गुस्साए लोगों ने मारपीट कर कांग्रेस नेता को भगाया, वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला
Congress leader Manoj Shukla assaulted in Anna Nagar, Bhopal
BHOPAL. राजधानी भोपाल में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को शवयात्रा रुकवाकर फोटो खिंचवाना और धरना प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। यहां कांग्रेस नेता की हरकत से आक्रोशित परिजनों ने उनके साथ हाथापाई कर दी, साथ ही अपशब्द भी कहे, गुस्साए परिजनों और रहवासियों ने कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं मारपीट करने के बाद रहवासियों ने कांग्रेस नेता को मारकर भगाया।इस घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला
मामला स्लम एरिया अन्ना नगर का यहां कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला एक शवयात्रा में पहुंचे थे। नेताजी यहां अर्थी रुकवाकर धरना देने की कोशिश करने लगे। इस दौरान कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला परिजनों के साथ फोटो खिंचवाना चाह रहे थे लेकिन परिजनों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं प्रदर्शन के लिए मनोज शुक्ला जमीन पर भी बैठ गए, लेकिन इस बात मृतक के परिजन और रहवासी आक्रोशित हो उठे, ऐसे में गुस्साए लोगों ने मनोज शुक्ला को धरने से उठा दिया और नेताजी और उनके कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई कर उन्हें मौके से भगा दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की मौत दुर्घटना में हो गई थी।
बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला से हाथापाई का वीडियो वायरल होने पर बीजेपी ने निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट (अब x) किया कि कांग्रेस के प्रति जनता का आक्रोश जारी है। भोपाल के एक कांग्रेस नेता मौत पर राजनीति करने गए और जनआक्रोश के शिकार हो गए। सुरजेवाला जी, भोपाल में आपके नेताओं पर जूते बजना शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रति जनआक्रोश है ये।
नरेला से टिकट की कर रहे दावेदारी
बता दे कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में कई नेता अपने क्षेत्र से दावेदारी पेश कर रहे हैं। नेता मनोज शुक्ला भी नरेला सीट से अपनी दावेदारी कर रहे हैं। उनके अलावा महेंद्र चौहान भी कांग्रेस से यहां दावेदार हैं। शुक्ला लंबे समय से टिकट के लिए कोशिश में लगे हुए हैं। इसके पहले भी शुक्ला कई बार विवादों में आ चुके हैं। वर्तमान में बीजेपी से विश्वास सारंग नरेला विधानसभा सीट से विधायक हैं। सारंग प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari