सज्जन सिंह वर्मा के बिगड़े बोल, कहा- पीएम मोदी के आवास में भी घुस जाएगी जनता

Deeksha Nandini Mehra | Aug 07, 2024, 12:50 IST
Share
congress leaders controversial statement
congress leaders controversial statement

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा ने भारत की तुलना बांग्लादेश में हुई हिंसा से की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गलत नीतियों की वजह से पीएम आवास पर भी एक दिन जनता कब्जा कर लेगी।

Sajjan Singh Verma controversial statement : कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बुधवार को मीडिया में विवादित बयान दिया है। उन्होंने बांगलादेश और श्रीलंका का उदहारण देते हुए कहा कि भारत में ऐसा होगा। पीएम मोदी के आवास में जनता घुस जाएगी और कब्जा कर लेगी। जैसे श्रीलंका और बांग्लादेश में हुआ।

महापौर के घर में घुस जाएगी

कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की गलत नीतियों की वजह से एक दिन जनता नरेंद्र मोदी के घर में भी घुस जाएगी। नगर निगम के कथित भ्रष्टाचार के बारे में कहा कि जनता एक दिन महापौर के घर में भी घुस जाएगी। यही जनता कैलाश विजयवर्गीय के घर में भी घुस सकती है इसलिए अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

सज्जन वर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि मैं तो सिर्फ इतनी बात कहना चाहता हूं कि दो दिन से टीवी पर आप देख रहे हो। बांग्लादेश की जनता शेख हसीना की गलत नीतियों की वजह से नाराज होकर प्रधानमंत्री आवास में घुस गई, राष्ट्रपति भवन में घुस गई। कब्ज़ा कर लिया। इसके अलावा उनका सामान ले गए।

उन्होंने आगे कहा कि याद रखना नरेंद्र मोदी जी, एक दिन ये जनता जो सड़क पर हिलोरे मार रही है, वह एक दिन तुम्हारी गलत नीतियों की वजह से तुम्हारे प्रधानमंत्री निवास में घुस जाएगी, कब्जा कर लेगी। अब यह वीडियो सोशल एमडीए पर जमकर वायरल हो रहा है।

सलमान खुर्शीद ने भी दिया भड़काऊ बयान

इससे पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बांग्लादेश में हंगामे को लेकर भड़काऊ बयान दिया था। उन्होंने कहा कि जो बांग्लादेश में हो रहा है, वो भारत में भी हो सकता है। कांग्रेस नेता खुर्शीद ने आगाह किया कि भले ही धरती पर हालात नार्मल दिख रहे हों, लेकिन भारत में भी बांग्लादेश की तरह हिंसक सरकार विरोधी प्रदर्शन हो सकते हैं।

अमित मालवीय ने की आलोचना

भाजपा के राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने कांग्रेस के नेताओं के बयान की आलोचना की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कहा कि चुनाव न जीत पाने की वजह से कांग्रेस इतनी हताश हो चुकी है कि उसके नेता खुलेआम जनता को प्रधानमंत्री आवास में घुस कर कब्जा करने के लिए उकसा रहे हैं। राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर हिंसा को बढ़ावा देते हैं, और उनके प्यादे अराजकता को। लगता है तीन बार सत्ता से बाहर रहने के बाद दिमाग बौरा गया है। अभी तो और कई चुनाव हारने हैं। इतनी हड़बड़ाहट क्यों? वैसे इस बयान के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा की पदोन्नति तय है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीएम मोदी
  • PM Modi
  • MP Congress
  • Sajjan Singh Verma
  • सज्जन सिंह वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच