नशे की हालत में कांग्रेस MLA बाबू जंडेल का वीडियो वायरल, मचा बवाल
Raj Singh | Oct 17, 2024, 08:44 IST
the sootr
श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कथित तौर पर शराब पीकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वीडियो को एक बीजेपी नेता ने शेयर किया है।
मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राज्य की दो विधानसभा सीटों विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव होने हैं। इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने कमर कस ली है। इससे पहले राज्य की सियासत चरम पर पहुंच गई है। दरअसल, श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का एक वीडियो बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से शेयर किया है। उनके मुताबिक, कांग्रेस नेता नशे में हैं। साथ ही सलूजा ने कांग्रेस विधायक पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
नरेंद्र सलूजा ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से कांग्रेस विधायक बाबू जन्डेल का वीडियो शेयर कर लिखा कि ये हैं कांग्रेस की नशे की दुकान... कांग्रेस विधायक बाबू जन्डेल का भगवान भोलेनाथ जी का नाम लेकर गाली बकते हुए वीडियो वायरल... नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी , एक दिन पूर्व ही आप नशे पर भाषण दे रहे थे , अब देख लो अपनी पार्टी के नेताओ का चरित्र... किस प्रकार नशे में भगवान भोलेनाथ जी का भी अपमान कर रहे है... इन्होंने तो चुनाव परिणाम के बाद अपना मुंह काला करने की बात की थी लेकिन इस वीडियो के बाद जनता इनका मुंह चुनाव के पूर्व ही काला करेगी।
ये भी खबर पढ़िए... कांग्रेस विधायक बोले- उपचुनाव हारे तो सिर मुंडवाकर मुंह काला करा लूंगा
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब विधायक बाबू जंडेल सुर्खियों में आए हों। हाल ही में उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे विजयपुर उपचुनाव नहीं जीतने पर मुंह काला करने की बात कह रहे थे। दरअसल, 15 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि मप्र की दो विधानसभा सीटों विजयपुर और बुधनी पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे।
इसके बाद से ही कांग्रेस और भाजपा दोनों सक्रिय हो गई हैं। कांग्रेस इन दोनों सीटों पर जीत के लिए सभाएं कर रही है। इस दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने मंच से घोषणा की कि अगर कांग्रेस विजयपुर से चुनाव नहीं जीतती है तो वे अपना सिर मुंडवा लेंगे और मुंह काला कर लेंगे। यह बयान अभी सुर्खियों में था ही कि इसी बीच उनका कथित तौर पर शराब वाला वीडियो सामने आया है। अब देखना यह है कि बाबू जंडेल की इस पर क्या प्रतिक्रिया होती है।
बीजेपी नेता ने क्या कहा?
ये है कांग्रेस की नशे की दुकान...
कांग्रेस विधायक बाबू जन्डेल का भगवान भोलेनाथ जी का नाम लेकर गाली बकते हुए वीडियो वायरल...
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी , एक दिन पूर्व ही आप नशे पर भाषण दे रहे थे , अब देख लो अपनी पार्टी के नेताओ का चरित्र...
किस प्रकार नशे में भगवान भोलेनाथ… pic.twitter.com/GqFhJBJthh
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) October 16, 2024
सिर मुंडवा ने की कही थी बात
इसके बाद से ही कांग्रेस और भाजपा दोनों सक्रिय हो गई हैं। कांग्रेस इन दोनों सीटों पर जीत के लिए सभाएं कर रही है। इस दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने मंच से घोषणा की कि अगर कांग्रेस विजयपुर से चुनाव नहीं जीतती है तो वे अपना सिर मुंडवा लेंगे और मुंह काला कर लेंगे। यह बयान अभी सुर्खियों में था ही कि इसी बीच उनका कथित तौर पर शराब वाला वीडियो सामने आया है। अब देखना यह है कि बाबू जंडेल की इस पर क्या प्रतिक्रिया होती है।
▶️नशे में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल
▶️भगवान भोलेनाथ कहते हुए दी गाली, देखें वायरल वीडियो #Congress #BabuJandel #bjp #MadhyaPradesh #MPNews #politics #viral #viralvideo@BJP4MP@INCMP@babujandel@jitupatwari@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/3vETperP2F
— TheSootr (@TheSootr) October 16, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA