कमलनाथ के एक और करीबी MLA को घेरने की तैयारी, इस मामले में दिया नोटिस
Marut raj | Apr 16, 2024, 22:29 IST
Congress MLA from Junnardev Sunil Uike has been given notice in the case of illegal construction द सूत्र
कमलनाथ के करीबी जुन्नारदेव से कांग्रेस विधायक सुनील उइके की परेशानी बढ़ सकती है। इससे पहले पांढुर्ना विधायक नीलेश उइके के घर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी। इन कार्रवाई को छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
भोपाल. पूर्व सीएम कमलनाथ ( Former CM Kamal Nath ) के करीबी विधायक को नोटिस जारी किया गया है। जुन्नारदेव कांग्रेस विधायक सुनील उइके ( Junnardev Congress MLA Sunil Uike ) के परासिया में बने शॉपिंग मॉल को लेकर यह नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन की ओर से जारी किए गए इस नोटिस में मॉल में परमिशन से ज्यादा निर्माण करने का जिक्र किया गया है। नोटिस के बाद कांग्रेस ने इस राजनीतिक बदले की भावना बताया है। वहीं, विधायक का कहना है कि 7 साल बाद अब इस मामले को क्यों उठाया जा रहा है।
डोंगर परासिया नगर पालिका की सीएमओ साक्षी वाजपेयी ने मंगलवार को सुनील उईके और भारती उईके के नाम से नोटिस जारी किया है। इसमें परासिया-छिंदवाड़ा मार्ग पर वार्ड 7 में बने शॉपिंग मॉल का निर्माण स्वीकृति के ज्यादा करने की बात लिखी है। नोटिस में मॉल मालिक को दस्तावेज जल्द पेश करने के लिए कहा गया है। चेतावनी भी दी गई है कि दस्तावेज न मिलने और स्वीकृति से ज्यादा एरिया में निर्माण मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में कांग्रेस विधायक सुनील उइके ने बताया कि जमीन को 2014 में खरीदा था, जो मेरे नाम से रजिस्टर्ड है। परमिशन लेकर निर्माण किया गया है। वैसे भी 7 साल बाद क्यों याद आई। पिछले 7 साल से नगर पालिका कहां थी। भाजपा के लोग आदिवासियों को दबाने का काम कर रहे हैं। भाजपा में गए कमलेश शाह पर भी दबाव था। मुझ पर भी कई दिन से दबाव है। हम आदिवासी बिकने वाले नहीं हैं।
रविवार को पुलिस ने पांढुर्ना विधायक नीलेश उइके के घर छापा मारा था। पुलिस का कहना था कि उसे विधायक के घर पर शराब के अवैध स्टॉक की सूचना मिली थी। पुलिस ने विधायक के घर, खेत व अन्य जगहों पर भी जांच की थी। हालांकि, इस दौरान पुलिस को कुछ भी मिला था। पांढुर्ना विधायक नीलेश उइके को भी पूर्व सीएम कमलनाथ का करीबी माना जाता है।
कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके करीबी विधायकों पर की जा रही इस प्रकार की कार्रवाई को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
प्रशासन ने दी चेतावनी

आदिवासियों को दबाने का काम
इस मामले में कांग्रेस विधायक सुनील उइके ने बताया कि जमीन को 2014 में खरीदा था, जो मेरे नाम से रजिस्टर्ड है। परमिशन लेकर निर्माण किया गया है। वैसे भी 7 साल बाद क्यों याद आई। पिछले 7 साल से नगर पालिका कहां थी। भाजपा के लोग आदिवासियों को दबाने का काम कर रहे हैं। भाजपा में गए कमलेश शाह पर भी दबाव था। मुझ पर भी कई दिन से दबाव है। हम आदिवासी बिकने वाले नहीं हैं।
पांढुर्ना विधायक नीलेश उईके के घर पड़ा था छापा
रविवार को पुलिस ने पांढुर्ना विधायक नीलेश उइके के घर छापा मारा था। पुलिस का कहना था कि उसे विधायक के घर पर शराब के अवैध स्टॉक की सूचना मिली थी। पुलिस ने विधायक के घर, खेत व अन्य जगहों पर भी जांच की थी। हालांकि, इस दौरान पुलिस को कुछ भी मिला था। पांढुर्ना विधायक नीलेश उइके को भी पूर्व सीएम कमलनाथ का करीबी माना जाता है।
कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ लड़ रहे चुनाव
कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके करीबी विधायकों पर की जा रही इस प्रकार की कार्रवाई को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित लिखित परीक्षा, देखें डिटेल
By VINAY VERMA
MP BJP की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों ने अफसरों पर उठाए सवाल, संगठन की गुटबाजी पर भी हुई चर्चा
By Sumit Kumar
100 एकड़ का उद्योग परिसर अब बनेगा बिजनेस हब, 100 करोड़ खर्च के बाद निजी हाथों में देने की तैयारी
By Arun Tiwari
यात्री परेशान: एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स रद्द; मंगलवार को नई फ्लाइट से अतिरिक्त विकल्प की घोषणा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
हाल ही में मां बनी महिला कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, राजस्थान हाई कोर्ट ने दिया आदेश
By Jageshwar prasad
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर और पार्षद को बचाया
By Sanjay Gupta
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
By Harrison Masih