इंदौर में कांग्रेस विधायक शुक्ला के पास 214 करोड़ की संपत्ति, 5 साल में 76 करोड़ रुपए बढ़ी, लग्जरी कार-क्रेन जैसे 133 वाहन भी
Jitendra Shrivastava | Oct 27, 2023, 24:00 IST
इंदौर में कांग्रेस विधायक शुक्ला के पास 214 करोड़ की संपत्ति, 5 साल में 76 करोड़ रुपए बढ़ी, लग्जरी कार-क्रेन जैसे 133 वाहन भी
इंदौर के अरबपति कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की कुल संपत्ति 200 करोड़ के पार हो चुकी है। वह खुद 179 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक है।
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर के अरबपति कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की कुल संपत्ति 200 करोड़ के पार हो चुकी है। वह खुद 179 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक है वहीं पत्नी के पास 35 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। इस तरह शुक्ला दंपती 214 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। बीते डेढ़ साल में शुक्ला की संपत्ति (महापौर चुनाव से अभी तक) 41 करोड़ रुपए और 2018 के विधानसभा चुनाव से अभी तक कुल 76 करोड़ रुपए बढ़ गई है। उनका मुख्य कारोबार कार्गो, ट्रांसपोर्टेशन का है, कृषि आय भी है।
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भरे गए नामाकंन के अनुसार शुक्ला की संपत्ति- 214 करोड़ है इसमें...
संजय शुक्ला की साल 2018 के चुनाव के समय संपत्ति- 136 करोड़
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भरे गए नामाकंन के अनुसार शुक्ला की संपत्ति- 214 करोड़ है इसमें...
- चल संपत्ति उनके पास 81 करोड़ रुपए की है। उनकी सालाना कमाई 1.57 करोड़ रुपए है।
- उनके पास 133 वाहन है जिसमें कई लग्जरी ब्रांड की कार के साथ ही डंपर, क्रेन, हाइड्रा, ट्रक आदि मौजूद है। एक उनके पास पुरानी साइकल है जिसकी कीमत 658 रुपए बताई गई है।
- वित्तीय साल 2022-23 में ही शुक्ला ने 24 नए वाहन खरीदे हैं
- शुक्ला के पास 1.88 करोड़ के गहने भी है।
- शुक्ला के पास इसके साथ ही अचल संपत्ति 97.96 करोड़ की है।
- इस तरह उनके पास कुल चल-अचल संपत्ति 179 करोड़ करीब है।
- पत्नी के पास चल संपत्ति 7 करोड़ और अचल संपत्ति 28 करोड़ की है। कुल संपत्ति 35 करोड़ रुपए की है।
- उस समय उनकी चल और अचल संपत्ति मिलाकर 135 करोड रुपए थी। वाहन भी 75 थे।
- पत्तनी की चल-अचल संपत्ति मिलाकर कुल 36 करोड रुपए करीब थी। इस तरह शुक्ला दंपति की कुल संपत्त 171 करोड़ रुपए थी।
संजय शुक्ला की साल 2018 के चुनाव के समय संपत्ति- 136 करोड़
- इस समय शुक्ला की चल संपत्ति 41 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति 62 करोड़ रुपए थी। कुल चल व अचल संपत्ति उनकी 103 करोड़ रुपए थी। वाहन भी 50 से कम थे।
- वहीं पत्नी की चल-अचल संपत्ति मिलाकर 33 करोड़ के करीब थी।
- इस तरह शुक्ला दंपती की कुल संपत्ति साल 2018 के चुनाव के दौरान 136 करोड़ रुपए थी।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari