पुलिस अधिकारियों के सैल्यूट करने के आदेश का कांग्रेस ने किया विरोध; जीतू पटवारी बोले-लोकतंत्र पर हमला
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 26, 2025, 15:48 IST
Jeetu Patwari
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में पुलिस को सांसद-विधायकों को सलामी देने के आदेश को वर्दी का अपमान और लोकतंत्र पर हमला बताया। पटवारी ने कहा सत्ता के दंभ में पुलिस का मनोबल तोड़ा जा रहा है और वर्दी का अपमान हो रहा है।
MP News : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों को सांसदों और विधायकों को सलामी (Salute) देने के आदेश पर राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस आदेश को सीधे-सीधे पुलिस की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर हमला बताया है। पटवारी ने आरोप लगाया कि सत्ता के दंभ में पुलिस का मनोबल तोड़ा जा रहा है और वर्दी का अपमान हो रहा है।कांग्रेस (Congress) ने डीजीपी (DGP) कैलाश मकवाना के उस आदेश का जिसमें उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सांसदों और विधायकों को सैल्यूट करने के लिए कहा है, विरोध किया है।
कांग्रेस का आरोप है ही इस नए आदेश से पुलिस का मनोबल कमजोर होगा। इसके बादपुलिस अपराधियों से लड़ने की बजाय नेताओं के सामने झुकने लगेगी। इस आदेश का सीधा असरपुलिस की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें:
जीतू पटवारी का मोहन यादव सरकार पर हमला: मध्य प्रदेश में दलितों पर अत्याचार और माफियाओं का शासन
पटवारी ने यह भी कहा कि प्रदेश में रेत, शराब, भू-माफिया और ट्रांसपोर्ट सिंडिकेट पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। पिछले 6 महीने में थानों पर हमले, पुलिसकर्मियों पर अत्याचार, और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। एनसीआरबी (NCRB) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं, बच्चों और दलितों के खिलाफ अपराधों में मध्य प्रदेश सबसे ऊपर है।
ये भी पढ़ें:
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- एसपी, कलेक्टर, टीआई, पुलिस बीजेपी की दिहाड़ी नौकरी पर
पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रदेश का सबसे असफल गृहमंत्री बताया और मांग की कि गृह मंत्रालय किसी योग्य व्यक्ति को सौंपा जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह आदेश भाजपा नेताओं के दबाव में लिया गया है ताकि वे पुलिस के सामने विशेषाधिकार का प्रदर्शन कर सकें?पटवारी ने कहा कि यदि पुलिस को नेताओं को सलामी देने का आदेश भाजपा नेताओं के अहंकार की तुष्टि के लिए दिया गया है, तो यह लोकतंत्र का अपमान है।
thesootr links
वर्दी को राजनीतिक गुलामी में धकेला गया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तीखा बयान जारी करते हुए कहा कि जिस दिन यह आदेश आया, उसी दिन प्रदेश की पुलिस वर्दी को राजनीतिक गुलामी में धकेल दिया गया। पटवारी ने कहा कि पुलिस को जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का सम्मान करना चाहिए, लेकिन सत्ता के आगे झुकने के आदेश देना लोकतंत्र के खिलाफ है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का हर प्रतिनिधि मानता है कि सम्मान काम करने से मिलता है ना की सलामी से। हम चाहते हैं कि पुलिस क़ानून के तहत काम करे ना कि सत्ता के दवाब में।
क्या हैं आरोप
ये भी पढ़ें:
जीतू पटवारी का मोहन यादव सरकार पर हमला: मध्य प्रदेश में दलितों पर अत्याचार और माफियाओं का शासन
मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल
ये भी पढ़ें:
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- एसपी, कलेक्टर, टीआई, पुलिस बीजेपी की दिहाड़ी नौकरी पर
गृह मंत्रालय किसी योग्य को सौंपें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA