कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- एसपी, कलेक्टर, टीआई, पुलिस बीजेपी की दिहाड़ी नौकरी पर

Sanjay Gupta | Apr 21, 2025, 10:03 IST
Share
jitu yadav
jitu yadav

इंदौर में चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। कहा- सरकारी अधिकारी बीजेपी की दिहाड़ी पर हैं।

MP News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने चिंटू चौकसे पर हुई एफआईआर और गिरफ्तारी के बाद रविवार रात को इंदौर में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। बीजेपी से ज्यादा उनके निशाने पर सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस औऱ प्रशासन रहा। सीधे आरोप लगाए कि यह सभी बीजेपी की दिहाड़ी नौकरी कर रहे हैं। वहीं प्रदेश प्रभारी महेश चौधरी और पटवारी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फरेंसलेकर बीजेपी पर कई आरोप लगाए और पटवारी ने कहा कि प्रदेश में पांच लाख से ज्यादा लाड़ली बहनाओं के नाम कट चुके हैं।

एसपी, कलेक्टर, पुलिस पर यह हमला

जीतू पटवारी ने कहा कि आजकल जो एसपी, कलेक्टर होते हैं, टीआई या पुलिस विभाग होता है वह बीजेपी की दिहाड़ी पर है। नौकरी कर रहे हैं बीजेपी की, यह न्याय नहीं कर रहे हैं। इन लोगों को अपनी कुर्सी इतनी प्यारी है कि सर्विस रूल बुक भूल गए हैं। झगड़ा बच्चों का था जो कार्रवाई उन पर करते, नेता प्रतिपक्ष निगम चिंटू चौकसे का तो इसमें कोई लेना-देना नहीं था, वह तो समझाने गए थे। इसके बाद भी चिंटू का नाम डालना साफ बताता है कि यह राजनीतिक द्वेष है। चोट दोनों पक्षों को लगी है तो फिर केस भी दोनों पर होना था और गिरफ्तारी भी। नेता प्रतिपक्ष को सुबह पांच बजे उठाया गया। अभी सत्ता का मद सभी बीजेपी पर चढ़ा हुआ है। नौकरी सरकारी कर्मचारी बीजेपी की कर रहे हैं। समय जरूर बदलेगा, जब बदलाव होगा तब उन पर असर जरूर होगा।

'जीतू किसे बोल रहा है मैं जिंदा हूं मैं जिंदा हूं'

पटवारी ने कहा कि जब बीजेपी की ही सुमित्रा महाजन के शोरूम पर हमला होता है तब कहां थे यह अधिकारी, जब निगम कर्मचारियों को मारा गया तब कब गए थे। जब एक पार्षद बीजेपी का ही दूसरे बीजेपी पार्षद को नंगा करता है, अब बोल रहा है कि मैं जिंदा हूं, मैं जिंदा हूं, यह किसको बोल रहा है कि मैं जिंदा हूं, एसपी को कह रहा है, कलेक्टर को कह रहा है या उस टीआई को कह रहा है। शर्म आना चाहिए।

पुलिस कमिशनरी पूरी तरह फेल

जीतू पटवारी ने कहा कि पुलिस कमिशनरी पूरी तरह फेल हुई है। इसके आने के बाद इंदौर में कानून व्यवस्था की हालत और खराब हुई है। इंदौर मां अहिल्या का शहर है और यहां सभ्य शहर है। जब ऐसी घटनाएं होती है तो पूरा शहर शर्मिंदा होता है, हम शर्मिंदा होते हैं।

प्रदेश प्रभारी चौधरी ने यह लगाए आरोप

वहीं कांग्रेस की रविवार शाम को औपचारिक प्रेस कॉन्फरेंस हुई इसमें प्रदेश प्रभारी महेश चौधरी और पटवारी ने संबोधित किया। चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार का इरादा साफ है कि किसी भी तरह कांग्रेस को बदनाम किया जाए। विपक्ष की आवाज लोकसभा और राज्यसभा में दबाई जाती है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के जरिए यह संदेश देशवासियों तक पहुंचाया कि डरो मत। मोदी सरकार फिर डराकर देश में राज करना चाहती है। सरकार नागरिकों के बीच अपनी विश्वासनीयता खो चुकी है, इसलिए असली मुद्दों के बजाए धार्मिक, जातिगत मुद्दे उठाए जाते है, लेकिन कांग्रेस हर हाल में संविधान को बचाएगी। हर देशवासी की आस्था संविधान में है। चौधरी ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि हमारा गठबंधन मजबूती से वहां चुनाव लड़ेगा।

पटवारी ने लाड़ली बहना को लेकर यह लगाए आरोप

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार कर्ज लेकर खर्च कर रही है। सरकार का कोई विजन नहीं है। बस आयोजनों पर अनाप-शनाप खर्च किया जा रहा है। आर्थिक तौर पर सरकार की सांसे फूलने लगी है। लाड़ली बहना योजना में 21 वर्ष पुरे कर चुकी युवतियों को जोड़ना चाहिए था, लेकिन पांच लाख 6 हजार 365 लाड़ली बहनों के नाम काट दिए गए। यह आंकड़ा सरकार ने विधानसभा में दिए हैं। पहले 10 तारीख को किश्त देते थे अब यह 15 पर आ गई है। यह आंकड़ा सरकार ने विधानसभा में रखा है।

यह भी पढ़ें...जातिगत जनगणना और 27% OBC आरक्षण पर कांग्रेस का दबाव बढ़ा, मोहन यादव को पत्र लिखेंगे जीतू पटवारी

36 लोगों पर ईडी ने केस किए, 29 बीजेपी में गए

ईडी की चार्जशीट में सोनिया और राहुल गांधी का नाम लिखे जाने पर कहा कि मोदी सरकार ईडी का उपयोग अपने लिए कर रही है। जिन कंपनियों पर पहले ईडी ने शिकंजा कसा था, उसमें से ज्यादातर कंपनियों ने बीजेपी के इलेक्टोरल बांड लिए। ईडी की जांच में 36 नेता थे इसमें से 29 यानी 80 फीसदी नेता भी बीजेपी में जा चुके है। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है, लेकिन देश की जनता का ध्यान उन मुद्दों से हटाना चाहती है। इस दौरान प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त, शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, रीना बौरासी व अन्य नेता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें...चिंटू चौकसे पर कैसे हुई इतनी तेजी से FIR, BJP नगराध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर को दिया धन्यवाद

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


Tags:
  • MP News
  • राहुल गांधी
  • जीतू पटवारी
  • मोदी सरकार
  • सुमित्रा महाजन
  • इलेक्टोरल बांड
  • नेता प्रतिपक्ष निगम चिंटू चौकसे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग