चिंटू चौकसे पर कैसे हुई इतनी तेजी से FIR, BJP नगराध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर को दिया धन्यवाद

Sanjay Gupta | Apr 20, 2025, 22:19 IST
Share
FIR against Chintu Chaukse
FIR against Chintu Chaukse

कांग्रेस ने रोहन के वीडियो, फोटो जारी कर कहा कि उन्हें 18 टांके आए हैं। गंभीर हालत में कल से भंडारी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है घर की गली में आडा टैंकर खड़ा करके सड़क को बंद कर दिया गया था...

MP NEWS: इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे पर पुलिस ने बिना जांच के इतनी तेजी से हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कैसे कर लिया। केस दर्ज करते ही गिरफ्तारी भी ले ली और जेल भी भिजवा दिया। इस तेजी के लिए रात में चला घटनाक्रम पूरा जिम्मेदार है। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला से लेकर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा की अहम भूमिका रही।

पहले तो पुलिस कमिशनर सिंह को धन्यवाद क्यों

इस तेजी के पीछे का कारण एक धन्यवाद से समझा जा सकता है। यह धन्यवाद रविवार रात को जब सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर एयरपोर्ट पर आ रहे थे, तब वीआईपी लउंज में दिया गया। नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने वहां चौकसे वाली घटना बताई और कहा कि रात को चार बज गए पूरे घटनाक्रम में और पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। इतने में वहां सीपी संतोष सिंह पहुंचे और तभी मिश्रा ने उन्हें इस तेज, त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया। इस पर वह मुस्करा कर आगे बढ़ गए।

ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश का ये जिला अंदर से हो रहा खोखला, पुलिस ने बंद कराई कोयला की खदानें

इस तरह हुआ रात को घटनाक्रम

पुलिस एफआईआर के अनुसार रात नौ बजे राकेश पाठक के पुत्र कपिल पाठक जो बीजेपी कार्यकर्ता है, उनके और परिवार के साथ हुआ। रास्ते में विधायक रमेश मेंदोला लिखा हुआ पानी का टैंकर खड़ा था। इसे हटाने की बात पर ईशान चौकसे और पाठक परिवार में विवाद हुआ। इसके बाद पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार चिंटू चौकसे, उनके बड़े भाई राधेश्याम चौकसे, पुत्र ईशान, भतीजे रोहन चौकसे व अन्य ने पाठक के घर में घुसकर मारपीट की, उनके हाथ में तलवार, डंडे, लोहे की रॉड थी।

ये खबर भी पढ़िए... वाहन चैकिंग में पुलिसकर्मियों ने महिला से की मारपीट, मेडिकल रिपोर्ट में मिले चोट के निशान

कैलाश और रमेश, मिश्रा इस तरह हुए सक्रिय

विवाद की जानकारी मिलने के बाद देर रात ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और मिश्रा रात को ही घायल कपिल पाठक को देखने के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उनकी हालत देखने के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने थाना प्रभारी हीरानगर को फोन किया और उन्हें सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद रात को पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान लिए गए। इसमें रात साढ़े तीन बज गए। इन बयानों के बाद एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई और औपचारिक तौर पर रविवार 20 अप्रैल की सुबह सात बजकर 22 मिनट पर हीरानगर पुलिस ने चौकसे सहित कुल आठ पर हत्या के प्रयास, बलवे, मारपीट सहित आठ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस टीम चिंटू की गिरफ्तारी के लिए निकल गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनका मेडिकल कराकर पहले दूसरे थाने में रखा और फिर दोपहर में कोर्ट में पेश कर वहां से सेंट्रल जेल भेज दिया गया। उनके साथ सुभाष यादव और रवि प्रजापति की गिरफ्तारी हुई और तीनों को जेल भेजा गया।

ये खबर भी पढ़िए... इश्क ने रिश्तों की मर्यादा तोड़ी, तीन बच्चियों को छोड़कर भतीजे के साथ भागी चाची

चौकसे का बेटा, भतीजा भी गंभीर घायल

उधर शिकायत कराने वाले बीजेपी कार्यकर्ता कपिल पाठक का घायल होने का घटना के बाद का वीडियो सामने आया तो उधर कांग्रेसियों ने भी चिंटू चौकसे के घायल भतीजे रोहन पिता राधेश्याम चौकसे का वीडियो जारी कर दिया। उन्हें भी इस घटना में गंभीर चोट आई है, वह भंडारी अस्पताल में भर्ती है। साथ ही चिंटू का बेटा ईशान भी घायल है और वह बांबे अस्पताल में भर्ती है। अभी दोनों के बयान नहीं हुए हैं। दोनों के बयान के बाद बात क्रॉस एफआईआर की भी हो रही है, क्योंकि झगड़ा दोनों पक्षों के बीच हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए... सिंगरौली के कई गांव में बस गए 'मुआवजा माफिया', यूक्रेन तक से आए लोग

कांग्रेस बोली भतीजे को 18 टांके आए

कांग्रेस ने रोहन के वीडियो, फोटो जारी कर कहा कि उन्हें 18 टांके आए हैं। गंभीर हालत में कल से भंडारी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है घर की गली में आडा टैंकर खड़ा करके सड़क को बंद कर दिया गया था, बीजेपी के कपिल पाठक के द्वारा, टैंकर हटाने को कहा गया तो बोल दिया गया ना ड्राइवर है ना चाबी। पुलिस प्रशासन बीजेपी सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहा है। पूरे मामले में चिंटू चौकसे ने किसी से कोई मारपीट की न हाथापाई की उसके बाद भी हमारे नेता पर 307 जैसी गंभीर धाराओं में केस लगाया पूरा प्रशासन सत्ताधारी पक्ष की गुलामी कर रहा है। कांग्रेस पार्टी प्रशासन की इस तानाशाही का पुरजोर तरीके से विरोध करती है

चिंटू की यह रही प्रतिक्रिया

चिंटू ने इस दौरान मेडिकल होते समय बयान दिया था कि अंधेर नगरी चौपट राजा है, जिस जगह मैं मौजूद नहीं हूं, जो घटना इतनी बड़ी नहीं है, उसे हत्या के प्रयास 307 में तब्दील कर दिया, जंगराज है बीजेपी की सरकार है, निपटेंगे कोई बात नहीं। वहीं सोशल मीडिया पर उनके अकाउंट से संदेश जारी हुआ कि- झूठे मुकदमे जितने चाहो उतने लगा लो, ना कल डरे थे ना आज डरेंगे। कल लड़े थे गोरों से अब चोरों से भी लड़ेंगे, जय हिंद जय भारत।

7af1aa81-7fc
7af1aa81-7fc


इन सभी पर हुआ केस

चिंटू चौकसे का साथ ही बेटे ईशान चौकसे, उनके बड़े भाई राधेश्याम चौकसे और उनके बेटे रोहन चौकसे, गौरव चौधरी, सुभाष यादव, रवि प्रजापत व अन्य अज्ञात पर भी केस दर्ज किया गया है।

Tags:
  • MP News
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • चिंटू चौकसे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा