इंदौर में विजयवर्गीय के बाद कांग्रेस के पिंटू की ईनामी योजना, बीजेपी के विकास काम बताने वाले को 11 हजार देंगे

BP Shrivastava | Oct 25, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में विजयवर्गीय के बाद कांग्रेस के पिंटू की ईनामी योजना, बीजेपी के विकास काम बताने वाले को 11 हजार देंगे
इंदौर में विजयवर्गीय के बाद कांग्रेस के पिंटू की ईनामी योजना, बीजेपी के विकास काम बताने वाले को 11 हजार देंगे

इंदौर में बीजेपी के विधानसभा एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय की 51 हजार की घोषणा के बाद अब इंदौर विधानसभा तीन के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक उर्फ पिंटू जोशी की ईनामी घोषणा सामने आई है।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में बीजेपी के विधानसभा एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय की 51 हजार की घोषणा के बाद अब इंदौर विधानसभा तीन के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक उर्फ पिंटू जोशी की ईनामी घोषणा सामने आई है। जोशी ने विजयादशमी पर्व पर लोगों से मुलाकात के बाद कहा कि- बीजेपी के विधानसभा तीन में तीन हजार करोड़ के विकास काम कराने का दावा खूब सुनाई देता है, यह विकास काम जो बताएगा, उस हर व्यक्ति को 11-11 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा।

कर्ज लेकर तो होर्डिंग्स लगा रहे, विकास कैसे होगा ?

पिंटू ने कहा कि तीन हजार करोड़ रुपए तो बहुत होते हैं, मैं भी चाहता हूं कि तीन हजार करोड़ रुपए यहां खर्च हों, लेकिन जिस प्रदेश में हर महीने दो हजार करोड़ रुपए ब्याज पर लेकर योजनाओं के बखान के पोस्टर-होर्डिंग्स लगा रहे हैं, यह तो आंकड़े ही गलत बताए जा रहे हैं। पिंटू ने यह भी कहा कि पैसा मायने रखता है, लेकिन इतना नहीं, पैसे से चुनाव जीता जाता तो देश के बड़े-बड़े उद्योगपति राष्ट्रपति और अन्य बड़े-बड़े पदें पर होते। पैसे से किसी की निष्ठा नहीं खरीदी जा सकती है। मैं दशहरे पर वोट रूपी आशीर्वाद लोगों से चाहता हूं।

विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया पलटवार

पिंटू जोशी की बातों पर मौजूदा विधायक आकाश विजयर्गीय ने कहा कि यह तो जनता ही बताएगी, काम किया है या नहीं। हमने अपना एक-एक पल विधानसभा की जनता को दिया है, उनकी सेवा के लिए दिया है। बीजेपी के एक-एक कार्यकर्ता ने भी। पीएम मोदीजी ने जो सबका साथ सबका विकास की बात है, उसी के तहत हमने काम किया है। मुझे लगता है हमें बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा और बहुत बड़ी मार्जिन से गोलू शुक्ला चुनाव जीतेंगे।

विजयवर्गीय ने की थी 51 हजार की घोषणा

आचार संहिता लगने से पहले एक कार्यकर्ता सभा को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि जिस बूथ से कांग्रेस को एक भी वोट नहीं जाएगा, उस बूथ के अध्यक्ष को 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। विजयवर्गीय की इस घोषणा को लेकर आयोग में शिकायत भी हुई, लेकिन उन्हें क्लीन चिट मिल गई, क्योंकि यह घोषणा चुनाव की आचार संहिता लगने के पहले हुई थी।

Tags:
  • Indore News
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Congress candidate announces prize in Indore
  • इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ईनामी घोषणा की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई