हाथ में खाद की बोरी, माथे पर सफेद गमछा, MP विस घेरने उतरे कांग्रेसी

Raj Singh | Dec 16, 2024, 11:33 IST
Share
congress protest
congress protest

आज यानी सोमवार को भोपाल में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन जारी है। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने ‘जवाब दो हिसाब दो’ के नारे के साथ प्रदर्शन किया।

आज यानी सोमवार को भोपाल में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन जारी है। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने ‘जवाब दो हिसाब दो’ के नारे के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने के लिए निकले हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी भोपाल पहुंचे हैं। ये सभी जवाहर चौक पर इकट्ठा हुए हैं और हाथ में खाद की बोरियां लेकर विधानसभा की तरफ बढ़ रहे हैं।

कांग्रेस का आंदोलन 'जवाब दो, हिसाब दो'

कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल के खिलाफ है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया और आम जनता के मुद्दों को नजरअंदाज किया है। कांग्रेस का आंदोलन 'जवाब दो, हिसाब दो' के नारे के साथ चल रहा है और पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसे लेकर राजधानी में एकजुट हुए हैं।

प्रदेश की पहचान घोटाला राज्य के तौर पर- कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बड़े दुख के साथ मुझे कहना पड़ता है कि मध्यप्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश की है। नौजवानों के रोजगार में घोटाला। किसानों के बीज-खाद में घोटाला। जहां देखो घोटाला-घोटाला।

'जो वादे किए गए वो अब तक नहीं हुए पूरे'

वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि उनका यह आंदोलन विधानसभा से लेकर सड़कों तक जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने युवाओं, महिलाओं और किसानों से जो वादे किए थे, वे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। इसके विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने भी कहा कि किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस अंतिम सांस तक संघर्ष करेगी।

shingar
shingar


ट्रैक्टर पर दिखे सिंघार

इसके अलावा उमंग सिंघार ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से एक ट्वीट शेयर किया है। जहां वो ट्रैक्टर पर चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस किसानों के हक में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। सिंघार ने एक्स पर लिखा कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। आज विधायक दल के नेताओं के साथ मध्य प्रदेश विधानसभा में ट्रैक्टर से पहुंच कर किसानों की समस्या को लेकर सरकार के समक्ष अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।

जीतू पटवारी ने क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स पर पर लिखा कि प्रदेशभर से भोपाल पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस और प्रशासन बैरिकेडिंग करके रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताना चाहती है और उनका आग्रह है कि पुलिस प्रशासन उन्हें धरना स्थल तक जाने दे, ताकि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

क्या है कांग्रेस के मुद्दे?

  • लाड़ली बहना योजना को 3 हजार रुपए प्रतिमाह की राशि दी जाए।
  • दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने तत्काल भर्तियां निकाली जाए।
  • गेहूं का एमएसपी 2 हजार 700
  • धान का दाम 3 हजार100
  • सोयाबीन के दाम 6 हजार पए प्रति क्विंटल किया जाए।
  • कर्ज की स्थिति पर सरकार श्वेत पत्र जारी करे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी कांग्रेस
  • MP
  • मोहन सरकार
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • उमंग सिंघार
  • एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज