कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन, हाथ में जंजीरें बांधकर जताया विरोध, बीजेपी का पलटवार

Sandeep Kumar | Feb 08, 2025, 14:18 IST
congress-protest-chain-bjp
मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच एक और विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेरिका द्वारा 104 भारतीयों को डिपोर्ट करने के विरोध में हाथों में जंजीरें बांधकर प्रदर्शन किया।

मध्य प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने हाथ में जंजीरें बांधकर अपने विरोध का इज़हार किया। ये प्रदर्शन राज्य के अन्य जिलों में भी किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि अमेरिका ने 104 भारतीयों को कैदियों की तरह मालवाहन विमान से भारत भेजा है, जो कि उनके लिए शर्म की बात है।



ये खबर भी पढ़िए...दिल्ली चुनाव एग्जिट पोल: क्या तीसरी बार भी शून्य पर आउट होगी कांग्रेस?



जीतू पटवारी ने पूछे सवाल

प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि वे इस घटना पर चुप क्यों हैं? पटवारी ने कहा, "प्रधानमंत्रक्या आप अमेरिका जाकर ट्रंप से माफी मंगवाएंगे?" उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को 10 साल में 'विश्व गुरु' बनाने का वादा किया था, लेकिन इसके उलट भारतीय नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार हो रहा है। पटवारी ने यह भी कहा कि अगर प्रधानमंत्री ट्रंप से माफी मांगते हैं तो कांग्रेस उनका नागरिक अभिनंदन करेगी।



ये खबर भी पढ़िए...यशवंत क्लब में नस्लवाद, SC-ST और OBC के भी मेंबर नहीं, कांग्रेस ने की शिकायत



बीजेपी का पलटवार

बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस देश और मध्य प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जीआईएस (ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट) से पहले इस तरह का प्रदर्शन करके प्रदेश और देश की छवि को खराब कर रही है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साख मजबूत हुई है।



ये खबर भी पढ़िए...उमंग सिंघार बोले- बजट सत्र में केवल CM को दिखाते हैं, लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर HCजाएगी कांग्रेस



ये खबर भी पढ़िए...50 बागियों ने बिगाड़ा कांग्रेस का चुनावी समीकरण, पार्टी ने बाहर निकाला



डिपोर्टेशन पर बीजेपी का जवाब

बीजेपी ने कांग्रेस द्वारा उठाए गए डिपोर्टेशन के सवाल का भी जवाब दिया। शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में डिपोर्टेशन एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने उदाहरण दिया कि 2009 में 734 भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था। सभी देशों की यह जिम्मेदारी है कि यदि उनका नागरिक किसी दूसरे देश में अवैध रूप से रह रहा है, तो उसे वापस लिया जाए।



कांग्रेस की विदेश नीति पर आलोचना

बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह संविधान की धज्जियां उड़ा चुकी है, ऐसे में उसे विदेश नीति पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। बीजेपी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के इस प्रकार के बयान केवल देश और प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हैं।





Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • जीतू पटवारी
  • वीडी शर्मा
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल कांग्रेस प्रदर्शन
  • एमपी हिंदी न्यूज