शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने 100 शहरों में आंदोलन करेगी कांग्रेस

Aman Vaishnav | Jul 23, 2026, 12:45 IST
Share
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, नीट पेपर लीक
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, नीट पेपर लीक

इंदौर में कांग्रेस नेताओं ने पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और नीट धांधली को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। साथ ही कांग्रेस छात्रों की गूंज आंदोलन को 100 शहरों तक बढ़ाएगी।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • कांग्रेस ने बुधवार को इंदौर में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
  • पार्टी ने पेपर लीक और बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाया।
  • नेताओं ने दावा किया कि 12 साल में 152 से ज्यादा पेपर लीक हुए।
  • इससे सात करोड़ 50 लाख युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ।
  • कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

पत्रकार वार्ता में उठे सवाल

दरअसल इंदौर के प्रेस क्लब में कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता की। इसमें पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हीना कांवरे मौजूद रहे, उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में बड़ी खामियां हैं। नीट-यूजी परीक्षा में गड़बड़ी का मुद्दा फिर उठाया गया।

प्रियव्रत सिंह ने कहा कि री-नीट के बाद भी परीक्षा में विसंगतियां सामने आई। इससे सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं। उन्होंने ओएमआर शीट में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया।

एनटीए भंग करने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने एनटीए (NTA – National Testing Agency) को तुरंत भंग करने की मांग की। उनका कहना था कि नीट सहित सभी बड़ी परीक्षाओं का स्वतंत्र ऑडिट होना चाहिए। पार्टी ने ओएमआर शीट सार्वजनिक करने की भी मांग रखी।

नेताओं ने कहा कि पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। साथ ही उन्हें राजनीतिक संरक्षण देने वालों की भी जांच होनी चाहिए। सरकारी भर्तियों के लिए बाध्यकारी वार्षिक कैलेंडर लागू करने की मांग भी की गई।

छात्रों की गूंज अभियान तेज होगा

बता दें कि कांग्रेस नेता इंदौर में छात्र संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पार्टी ने बताया कि छात्रों की गूंज नाम से आंदोलन 28 शहरों में चल रहा है। अब इसे 100 शहरों तक बढ़ाया जाएगा। यह अभियान शिक्षा प्रणाली में सुधार और भ्रष्टाचार के विरोध में शुरू हुआ था।

नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार की शिक्षा नीति से युवा निराश हैं। कई युवाओं में आक्रोश भी देखा जा रहा है। पार्टी का दावा है कि सरकार छात्रों की समस्याएं सुनने के बजाय उनकी आवाज दबा रही है।

लाठीचार्ज और हिरासत का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि नाबालिग युवतियों से दिल्ली पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने का भी जिक्र हुआ।

जीतू पटवारी का बयान

वहीं शाम को रविंद्र नाट्यगृह में छात्र संवाद आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए। उनके साथ प्रियव्रत सिंह, सत्यनारायण पटेल और हीना कांवरे मौजूद रहे।

पटवारी ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को शिक्षा से वंचित कर रही है। उनका आरोप था कि धांधली कर कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। साथ ही कांग्रेस ने केजी से पीजी तक मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा की मांग दोहराई।

तिलक नगर से भंवरकुआ तक दौरा

कांग्रेस नेता बुधवार, 22 जुलाई को तिलक नगर, भंवरकुआ और किला मैदान क्षेत्र में गए। उन्होंने कई हॉस्टल और कोचिंग एकेडमी का दौरा किया। नेताओं ने छात्रों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

ये खबरें भी पढ़िए...

मोदी सरकार के 12 साल: धर्मेंद्र प्रधान ने गिनाईं उपलब्धियां, दिया भविष्य का संदेश

नीट परीक्षा पर एमपी में क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, छात्रों से की ये खास अपील

राजीव भवन घेरने निकली BJP से भिड़े कांग्रेसी, पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले

कॉकरोच जनता पार्टी के 15 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज, एमपी में पहली बार हुआ ऐसा

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • मोदी सरकार
  • प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • National Testing Agency
  • दिल्ली पुलिस
  • प्रियव्रत सिंह
  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच