बुदनी और विजयपुर में मतगणना से पहले EC पहुंची कांग्रेस, कर दी ये मांग

Raj Singh | Nov 22, 2024, 12:17 IST
Share
ec congress
ec congress

प्रदेश की दो वीवीआईपी सीटों पर 13 नवंबर को चुनाव हुए थे। अब इन सीटों के नतीजे आने वाले हैं। इससे ठीक पहले कांग्रेस ने चुनाव आयोग से बीजेपी के खिलाफ शिकायत की है और अपनी कुछ मांगें रखी हैं।

मध्य प्रदेश की बुदनी और विजयपुर सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुए थे, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने काफी मेहनत की है। अब इन दोनों सीटों के नतीजे शनिवार, 23 नवंबर को आने वाले हैं। मतगणना में 24 घंटे से भी कम समय बचा है, उससे पहले कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ शिकायत की है और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को 11 सूत्रीय मांगों का पत्र सौंपा है। इसमें कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मतगणना के दौरान बीजेपी असामाजिक तत्वों को मतगणना स्थल पर ले जाती है और कांग्रेस एजेंटों पर मानसिक तौर पर दबाव डालती है। इसके अलावा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मतगणना केंद्र पर मौजूद अधिकारी भी बीजेपी का पक्ष लेते नजर आते हैं, ऐसे में चुनाव आयोग को तुरंत ऐसी स्थिति को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

कांग्रेस ने की ये मांग

दरअसल, कांग्रेस के चुनाव प्रदेश प्रभारी जेपी धनोपिया ने इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है। कांग्रेस नेता की ओर से बुदनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर मतगणना के दौरान धांधली की आशंका जताई गई है। कांग्रेस ने मांग की है कि मतगणना से पहले स्ट्रांग रूम से लेकर ईवीएम की गिनती तक की पूरी व्यवस्था कांग्रेस प्रत्याशियों को दिखाई जाए, ताकि वे पूरी स्थिति का जायजा ले सकें। कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि ईवीएम ले जाने की पूरी प्रक्रिया भी दिखाई जाए और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाए। ताकि मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष हो सके।
बुदनी का रिजल्ट आएगा पहले, विजयपुर में 21 राउंड में होगी काउंटिंग

मतगणना स्थल पर इंटरनेट हो प्रतिबंध- कांग्रेस

कांग्रेस ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों में मांग की है कि हर राउंड की गिनती के बाद उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट मिलना चाहिए। जब तक दोनों पक्ष सर्टिफिकेट पर सहमत नहीं हो जाते, तब तक दूसरे राउंड की गिनती शुरू नहीं होनी चाहिए। ईवीएम की गिनती के दौरान मिलने वाली वीवीपैट पर्चियों की गिनती भी हर हाल में होनी चाहिए। कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि जिन जगहों पर मतगणना हो रही है, वहां इंटरनेट पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। कांग्रेस ने ऐसी 11 मांगों का पत्र चुनाव आयोग को सौंपा है। इससे पहले भी कांग्रेस कई बार चुनाव आयोग से बीजेपी की शिकायत कर चुकी है। अब एक बार फिर नतीजे आने से पहले कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंची है।

उपचुनाव में हुई धांधली, कांग्रेस ने की 37 बूथों पर रिपोलिंग की मांग

चुनावी मैदान में ये दिग्गज

बता दें कि विजयपुर और बुदनी उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब दोनों ही पार्टियां 23 नवंबर को आने वाले नतीजों की तैयारी में जुट गई हैं। बुदनी में बीजेपी ने रमाकांत भार्गव और कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को मैदान में उतारा था। विजयपुर में बीजेपी ने रामनिवास रावत और कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा को मैदान में उतारा था। हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों सीटों पर किस पार्टी का उम्मीदवार जीतता है।

FAQ

  1. कांग्रेस ने चुनाव आयोग से क्या शिकायत की है?
    कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी असामाजिक तत्वों को मतगणना स्थल पर लाकर कांग्रेस एजेंटों पर दबाव बनाती है और चुनाव अधिकारियों का पक्ष बीजेपी के साथ है।
  2. कांग्रेस ने किस प्रकार की मांगें की हैं?
    कांग्रेस ने 11 सूत्रीय मांगें की हैं, जिसमें ईवीएम की गिनती और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की पूरी प्रक्रिया कांग्रेस प्रत्याशियों को दिखाने, वीडियोग्राफी करवाने, वीवीपैट पर्चियों की गिनती करने और मतगणना स्थल पर इंटरनेट पर पूरी रोक लगाने की मांग की गई है।
  3. बुदनी और विजयपुर उपचुनाव में कौन-कौन से उम्मीदवार मैदान में हैं?
    बुदनी में बीजेपी ने रमाकांत भार्गव और कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को मैदान में उतारा है, जबकि विजयपुर में बीजेपी ने रामनिवास रावत और कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करे

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • कांग्रेस
  • MP
  • बीजेपी
  • चुनाव आयोग
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी पॉलिटिकल न्यूज
  • राम निवास रावत
  • रमाकांत भार्गव
  • चुनाव नतीजे
  • राजकुमार पटेल
  • बुदनी उपचुनाव
  • विजयपुर उपचुनाव
ज्ञानू-जानू की शादी ने बढ़ाई अमित जोगी की मुश्किलें, पुलिस तक पहुंचा मामला, बीजेपी बोली माफी से काम नहीं चलेगा

By Arun Tiwari

ज्ञानू-जानू की शादी ने बढ़ाई अमित जोगी की मुश्किलें, पुलिस तक पहुंचा मामला, बीजेपी बोली माफी से काम नहीं चलेगा
थम गई MP NEET PG काउंसलिंग, DME ने पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पर लगाई रोक, अब हाईकोर्ट के अगले आदेश का इंतजार

By Neel Tiwari

थम गई MP NEET PG काउंसलिंग, DME ने पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पर लगाई रोक, अब हाईकोर्ट के अगले आदेश का इंतजार
दिवाली पर सरकार दे रही 8 हजार का बोनस? ऐसा मैजेस आए तो भूलकर न करें क्लिक...

By Aman Vaishnav

दिवाली पर सरकार दे रही 8 हजार का बोनस? ऐसा मैजेस आए तो भूलकर न करें क्लिक...
गधे का सर्टिफिकेट 5 मिनट में बन गया, लेकिन असली नर्सिंग छात्रों का रजिस्ट्रेशन एक महीने से अटका!

By Atul Dwivedi

गधे का सर्टिफिकेट 5 मिनट में बन गया, लेकिन असली नर्सिंग छात्रों का रजिस्ट्रेशन एक महीने से अटका!
शंकराचार्य और रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में इलाज बैन, राज्य के 16 अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों पर चला सरकारी डंडा

By VINAY VERMA

शंकराचार्य और रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में इलाज बैन, राज्य के 16 अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों पर चला सरकारी डंडा
राजस्थान में सस्ते मकानों के नियम बदलेंगे, बिल्डरों को 2 से 5 किमी के दायरे में ही बनाने होंगे EWS-LIG फ्लैट

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में सस्ते मकानों के नियम बदलेंगे, बिल्डरों को 2 से 5 किमी के दायरे में ही बनाने होंगे EWS-LIG फ्लैट
भोपाल में लंबे समय से खांसी-जुकाम से परेशान लोग: अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, आखिर क्या है बीमारी की वजह?

By Arohi Raj

भोपाल में लंबे समय से खांसी-जुकाम से परेशान लोग: अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, आखिर क्या है बीमारी की वजह?