कांग्रेस इंदौर में 4 से 13 मई तक चलाएगी घर-घर नोटा अभियान, लेकिन प्रचार में नेता का फोटो नहीं लगाने का फैसला

Pratibha ranaa | May 03, 2024, 10:25 IST
Share
BH
BH

कांग्रेस ने अब अपना कार्यकर्ता नहीं होने पर बूथ पर नोटा को लेकर टेबल लगाने की योजना बनाई है। योजना है कि समस्त बूथों पर टेबल लगाकर नोटा का फ्लेक्स लगाना और नेताओं द्वारा बूथ निरीक्षण लगातार दिनभर मतदान समाप्ति तक जारी रहेगा।

संजय गुप्ता, INDORE. बीजेपी द्वारा अपने प्रत्याशी (अक्षय कांति बम) को लूट लिए जाने के बाद अब कांग्रेस नोटा ( Congress NOTA ) को लेकर मैदान पकड़ने की योजना बना चुकी है। गुरुवार को शोभा ओझा के घर सज्जन सिंह वर्मा ने बैठक बुलाई और उनके कहने पर नोटा के प्रचार को लेकर बनाई गई योजना बताई गई। प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने पूरी योजना की रूपरेखा पेश की। सभी ने अपने सुझाव देकर अंतिम रूप दिया। बैठक में शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, संतोष गौतम, देवेंद्र सिंह यादव, अमन बजाज व अन्य मौजूद थे। यह भी तय किया गया कि नोटा प्रचार के दौरान बैनर, पोस्टर पर नेताओं के फोटो नहीं लगाए जाएंगे।

इस तरह रहेगी नोटा के प्रचार की योजना

  • 4 से 11मई 2024 तक प्रतिदिन महापुरुषों की प्रतिमा पर सुबह 10 से 11 एक घंटे का मौन धरना तख्ती लगाकर। प्रारंभ होगाः- महात्मा गांधी प्रतिमा, इंदिरा प्रतिमा, राजीव प्रतिमा, भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा, नेहरू प्रतिमा, सुभाषचंद्र बोस प्रतिमा, लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा,अहिल्या बाई होल्कर प्रतिमा।
    - “घर घर नोटा अभियान ( Ghar Ghar NOTA campaign ) प्रतिदिन प्रत्येक वार्डों में नोटा के प्रचार के लिए जन जागरण अभियान के अंतर्गत सुबह 8 से 11 पर्चे सहित घर घर नोटा अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क। शाम 5 से 8 तक वार्ड के स्थानीय बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नोटा के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं का जनसंपर्क अभियान ।
    - लोकतंत्र बचाओं भय मिटाओं नोटा दबाओं बाईक रैलीः- युवक कांग्रेस,एनएसयूआई, की दिनांक 5,7,9,11 मई को नोटा के पक्ष में बेनर पोस्टर लेकर बाईक रैली दो शहरी क्षेत्र में आयोजित होगीं और दो ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होंगी।
    - नोटा दबाओं रंगोली प्रतियोगिताः विभिन्न वार्डों और प्रमुख चौराहों पर महिला कांग्रेस के तत्वावधान में राजबाड़ा,गांधी हॉल,महू नाका चौराहा,बड़ा गणपति चौराहा,रीगल चौराहा,पलासिया चौराहा सहित अन्य स्थानों पर आयोजित होंगे।
    - लोकतंत्र बचाओं नोटा दबाओं मशाल रैलीः- 6, 8,10 मई कांग्रेस के समस्त संगठन एवं कांग्रेस नेतागण मिलकर शाम 7.30 से 9

ये खबर भी पढ़िए...Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को CM यादव देने जा रहे सरप्राइज, अब 5 मई नहीं 4 को ही मिलेगा पैसा

तक तीन भिन्न भिन्न इलाकों में मशाल रैली निकालेगें

- युवक कांग्रेस और एनएसयूआई का “नोटा दबाओं इंदौर बचाओं” जन संपर्क अभियानः- जिला/शहर एनएसयूआई का शैक्षणिक संस्थानों में जनसंपर्क अभियान एवं जिला/शहर युवक कांग्रेस का प्रमुख भीड़ भरे बाज़ारों में नोटा की अपील के पर्चे वितरण जन संपर्क अभियान ।

- “समाज जगाओं लोकतंत्र बचाओं नोटा दबाओं- एससी,एसटी,ओबीसी समाजों की मीटिंग कांग्रेस के संगठनों के माध्यम से अलग अलग क्षेत्रों में आयोजित करके वरिष्ठ नेताओं द्वारा नोटा को लेकर वोट की अपील करने का आयोजन करना चाहिए। वकील,डॉक्टर्स,इंजीनियर,सरकारी सेवकों से जनसंपर्क करना चाहिए। इसके साथ प्रमुख समाज में मीटिंग करना।
- व्यापारी जगाओं इंदौर बचाओं नोटा दबाओंः- व्यापारी संगठनों से मीटिंग करके नोटा की अपील। सराफा, सियागंज, महारानी रोड़,बर्तन बाज़ार, जवाहर मार्ग, दवा बाज़ार सहित अन्य व्यापारी संगठन।
- रहवासी संघों के माध्यम से नोटा दबाओं- इंदौर बचाओं अभियानः- रहवासी संघों से इंदौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए नोटा का बटन दबाने की अपील।
- नोटा दबाओं- इंदौर बचाओं सोशल मीडिया अभियानः- सोशल मीडिया पर इंदौर एवं प्रदेश के नेताओं के संदेश प्रतिदिन वीडियो के रूप में जारी करना।
- नोटा दबाओं-इंदौर बचाओं मौन रैलीः- मौन रैली का आयोजन गांधी प्रतिमा से देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा तक किया जाएगा। राजबाड़ा पर यशवंत निवास रोड़ पर सभा होंगी।

वोटिंग के दिन यह करेगी कांग्रेस, नोटा का फ्लेक्स लगाएगी

कांग्रेस ने अब अपना कार्यकर्ता नहीं होने पर बूथ पर नोटा को लेकर टेबल लगाने की योजना बनाई है। योजना है कि समस्त बूथों पर टेबल लगाकर नोटा का फ्लेक्स लगाना और नेताओं द्वारा बूथ निरीक्षण लगातार दिनभर मतदान समाप्ति तक जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़िए...रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से KL शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

Tags:
  • कांग्रेस नोटा
  • घर-घर नोटा अभियान
  • Congress NOTA
  • Ghar Ghar NOTA campaign
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा