भोपाल में विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस का मंच गिरा, 10 से ज्यादा नेता-कार्यकर्ता घायल

Raj Singh | Mar 10, 2025, 14:20 IST
Share
congress party bhopal protest
congress party bhopal protest

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भोपाल में किसान कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव करने के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान रंगमहल चौराहे पर कांग्रेस का मंच टूट गया, जिसमें 10 से ज्यादा कांग्रेसी घायल हो गए।

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भोपाल में किसान कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव करने के लिए प्रदर्शन किया। रंगमहल चौराहे पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का मंच टूट गया। जानकारी के अनुसार, इस घटना में 10 से ज्यादा कांग्रेसी घायल हो गए हैं। घायलों में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान भी शामिल रहे। वहीं कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह को पसलियों में लोहे की रोड लगने की सूचना मिली है।

घटना के थोड़ी देर बाद किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक लिया।

प्रदर्शन में पहुंचे जीतू पटवारी

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए और मंच टूटने से घायल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत अब ठीक है।

नेता प्रतिपक्ष बोले- सरकार किसान की सुनना नहीं चाहती

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस किसानों के हक के लिए आवाज उठाती है, तो सरकार की तरफ से वाटर कैनन छोड़ा जाता है और लाठीचार्ज किया जाता है।

https://www.facebook.com/share/v/1ANRPvdwzM/

बीजेपी का तंज

वहीं मंच टूटने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने अपने एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में बीजेपी प्रवक्ता ने लिखा, खबर अंदरखाने से - पिछली बार मध्यप्रदेश कांग्रेस का विधानसभा घेराव का कार्यक्रम था तो मंच से ही घेराव की घोषणा कर , कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा कर सारे कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं को भूखे-प्यासे छोड़ , महंगी होटल में खाना खाने चले गए थे.... "मंच से ही विधानसभा घेराव" के इस कार्यक्रम की चर्चा चारों और खूब चली... आज फिर विधानसभा घेराव की घोषणा की और घेराव के पहले ही "मंच" कांग्रेसियों ने ही गिरवा दिया...

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा, मंच बनाने में ही घोटाला-गड़बड़झाला कर डाला... कार्यक्रम सुपर फ्लॉप रहा... पहले ही भीड़ नहीं थी और मंच गिरते ही बचे भी रफूचक्कर... कमलनाथ जी , दिग्विजय सिंह , अजय सिंह तो आए ही नहीं... और जो नेता आए थे , मंच गिरते ही प्रभारी सहित सारे गायब हो गए... बचे मुट्ठी भर लोगों के साथ प्रदर्शन की औपचारिकता निभा कर बाकी नेता भी रफूचक्कर... कुल मिलाकर इस बार भी कांग्रेस का विधानसभा घेराव "मंच" को ही समर्पित रहा....

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी कांग्रेस
  • कांग्रेस
  • MP
  • जीतू पटवारी
  • एमपी बीजेपी
  • उमंग सिंघार
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस
  • नरेंद्र सलूजा
  • बजट
  • मध्यप्रदेश का बजट सत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज