उपचुनाव : कांग्रेस ने विजयपुर और बुधनी सीटों पर किया AICC कमेटी का गठन, इन सीनियर नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
Pratibha ranaa | Oct 06, 2024, 09:24 IST
कांग्रेस ने विजयपुर- बुधनी उपचुनाव सीटों
मध्य प्रदेश के बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कमेटियां गठित की हैं। विजयपुर में अशोक सिंह को और बुधनी में अरुण यादव को संयोजक नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों, बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। संभावना जताई जा रही है कि महाराष्ट्र और झारखंड के उपचुनावों के साथ ही इन सीटों पर भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इसके पहले, कांग्रेस ने इन सीटों पर जीत के लिए रणनीति बनाने के मकसद से कमेटियां गठित की हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के मप्र प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह ने बुधनी और विजयपुर के लिए वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग समितियाँ बनाई हैं।
श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए राज्यसभा सांसद अशोक सिंह को संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके साथ पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, लाखन सिंह यादव और पूर्व विधायक नीटू सिकरवार को समिति के सदस्य के रूप में जोड़ा गया है। विजयपुर विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती रही है।
ये खबर भी पढ़िए..पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी ने विजयपुर सीट की दावेदारी से खींचा हाथ, CM से मुलाकात के बाद मिला राज्यमंत्री का दर्जा
इस सीट से कांग्रेस के पुराने विधायक रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल को बीजेपी जॉइन कर ली थी। हालांकि, उन्होंने लगभग डेढ़ महीने तक अपने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया था। इसके बाद, 8 जुलाई को कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। अब बीजेपी की तरफ से रामनिवास रावत का विजयपुर उपचुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। कांग्रेस इस सीट पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में लगी हुई है, भले ही रावत ने दल बदल लिया हो।
बुधनी में
सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव के लिए पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को संयोजक नियुक्त किया गया है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को भी इस समिति में शामिल किया गया है। बुधनी में कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती एक प्रभावी और टिकाऊ चेहरा खोजना है, क्योंकि यह सीट शिवराज सिंह चौहान के प्रभाव में रही है। कांग्रेस यहाँ पर एक दमदार और सक्षम उम्मीदवार ढूंढने की कोशिश कर रही है।
विजयपुर में अशोक सिंह को मिली जिम्मेदारी
ये खबर भी पढ़िए..पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी ने विजयपुर सीट की दावेदारी से खींचा हाथ, CM से मुलाकात के बाद मिला राज्यमंत्री का दर्जा
इस सीट से कांग्रेस के पुराने विधायक रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल को बीजेपी जॉइन कर ली थी। हालांकि, उन्होंने लगभग डेढ़ महीने तक अपने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया था। इसके बाद, 8 जुलाई को कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। अब बीजेपी की तरफ से रामनिवास रावत का विजयपुर उपचुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। कांग्रेस इस सीट पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में लगी हुई है, भले ही रावत ने दल बदल लिया हो।
बुधनी में अरुण यादव को मिली कमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
By Jageshwar prasad
कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम
By Arohi Raj
भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?
By Manya Jain
MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?
By Atul Dwivedi
आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर
By Jageshwar prasad
जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त
By Jyoti Mahender Bhardwaj