प्याज के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा- महंगाई से जनता बेहाल
Vikram Jain | Oct 30, 2023, 24:00 IST
प्याज के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा- महंगाई से जनता बेहाल
मध्यप्रदेश में प्याज के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश में प्याज के बढ़ते दामों को लेकर विपक्ष शिवराज सरकार पर हो गया है। कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्याज के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को घेरा। डॉ. रागिनी नायक ने कविता के माध्यम से महंगाई को लेकर सरकार तंज कसा। इस दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस के अन्य प्रवक्ता गले में प्याज की माला पहने हुए नजर आए।
डॉ. रागिनी नायक ने साधा निशाना
डॉ. रागिनी नायक ने कहा कि प्रदेश में प्याज के बढ़ते दाम जनता को खून के आंसू रूला रहा है। पहले 200 पार टमाटर और अब 80 से 90 रुपए किलो प्याज से जनता बेहाल है। नायक ने कहा कि बीजेपी जनता के जख्मों में नमक लगाने का काम करती है।
किसानों को नहीं मिल पा रहा फसलों का सही दाम
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि किसानों को फसलों को लेकर सही दाम नहीं मिल पा रहा है। उनका बुरा हाल है। गैस सिलेंडर की बढ़ती महंगाई पर स्मृति ईरानी अब कुछ नहीं बोलती हैं। मीनाक्षी लेखी को बताना चाहिए कि एमपी में आटा, दाल और दूध सब दोगुने दाम पर क्यों आ गया है। एक तरफ महंगाई है, कमाई नहीं है। नौकरियां नहीं हैं। कर्ज 4.50 लाख करोड़ रुपए पार हो गया है।
बीजेपी के पास जनता से जुड़े मुद्दे नहीं
डॉ. रागिनी नायक ने बीजेरी राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होने कहा कि बीजेपी चुनाव में मंदिर और मस्जिद लेकर आती है। बीजेपी के पास जनता से जुड़े मुद्दे नहीं हैं। राम जी ने कहा है कि छल कपट मोहि न भावा। बीजेपी सिर्फ धर्म पर राजनीति करती है। चुनाव के समय सिर्फ धर्म की बात करती है। बीजेपी के विदिशा और गुना में प्रत्याशी घोषित करने पर डॉ. रागिनी नायक ने कहा कि अब इनके पास प्रत्याशी नहीं बचे हैं वही थके हुए लोगों को टिकट दिया है।

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava