सांसद और मंत्रियों को टिकट देने पर कांग्रेस का तंज, कहा- BJP की दूसरी लिस्ट ने बताया सच, BJP सबसे करारी हार के मुहाने पर

Vikram Jain | Sept 26, 2023, 24:00 IST
Share
सांसद और मंत्रियों को टिकट देने पर कांग्रेस का तंज, कहा- BJP की दूसरी लिस्ट ने बताया सच, BJP सबसे करारी हार के मुहाने पर
सांसद और मंत्रियों को टिकट देने पर कांग्रेस का तंज, कहा- BJP की दूसरी लिस्ट ने बताया सच, BJP सबसे करारी हार के मुहाने पर

बीजेपी प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। बीजेपी की प्रत्याशी सूची पर कांग्रेस का तीखा तंज किया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने दूसरी सूची करते हुए 39 प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें 3 केंद्रीय मंत्री, चार सांसद और कैलाश विजयवर्गीय को टिकट देकर बीजेपी ने सभी को चौंका दिया है। बीजेपी प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने एक बयान जारी कर कहा कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट ने सच बताया। बीजेपी अब तक की सबसे करारी हार के मुहाने पर है। सूची पर कांग्रेस ने तीखा तंज कसा है।

मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने कसा तंज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने X पोस्ट पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी की आज की प्रत्याशी की सूची ने शिवराज और महाराज दोनों के राजनीतिक कैरियर पर पूर्णविराम लगा दिया है। वहीं, वीडी शर्मा और नरोत्तम मिश्रा के लिए राजनैतिक वनवास का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

मध्यप्रदेश में बीजेपी अब अंत की ओर अग्रसर : कांग्रेस

कांग्रेस की तरफ से जारी बयान में कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के पतन की खबरें अब आम हो चली है। सभी सर्वे और सभी सियासी समीकरण अभी तक बीजेपी की हार की भविष्यवाणी तो कर रहे थे लेकिन सबके मन में एक संशय जरूर था कि शायद बीजेपी अंतिम क्षणों में कोई करिश्मा कर जाए, लेकिन बीजेपी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची ने यह बता दिया कि मध्यप्रदेश में बीजेपी अब अंत की ओर अग्रसर है।

करारी हार को भांप चुकी है बीजेपी : कांग्रेस

नरेंद्र मोदी और अमित शाह को मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर उतारने के अलावा बीजेपी ने सबको उतार दिया है। केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधानसभा चुनाव का टिकट देना है यह साबित कर रहा है कि बीजेपी करारी हार को भांप चुकी है। किसी भी राज्य के चुनाव में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब 18 साल तक शासन करने वाला सत्तारूढ़ दल का नेता अपना मुंह छुपा रहा है। प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृहमंत्री खुद को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करने का छल कर रहे हैं, और जनता बीजेपी को इस रूप में देखकर अपनी ताकत से गदगद है।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान

दूसरी लिस्ट के जारी होने पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर निशाना साधा है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि हार के भय से मोदी सरकार के मंत्रियों में भगदड़ मची है, सरकार का मंत्री पद छोड़ कर मध्यप्रदेश विधानसभा के टिकट लिए, किसान आंदोलन को संभालने का दावा करने वाले केंद्रीय मंत्री भी भागे, राहुल गांधी के यात्राओं से आने वाले लोकसभा चुनाव में भारी हार के डर से मोदी सरकार के मंत्रियों में भगदड़ मच रही है।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Second list of BJP candidates in MP
  • BJP second list told the truth
  • Congress sharp taunt on BJP
  • MP assembly elected
  • BJP की दूसरी लिस्ट ने बताया सच
  • MP में बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट
  • बीजेपी पर कांग्रेस का तीखा तंज
  • एमपी विधानसभा चुना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई