मध्यप्रदेश में 11 हजार 400 किलोमीटर में कांग्रेस दिखाएगी जन आक्रोश, जानिए दिग्विजय सिंह की क्या होगी भूमिका ?

Rahul Garhwal | Sept 16, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश में 11 हजार 400 किलोमीटर में कांग्रेस दिखाएगी जन आक्रोश, जानिए दिग्विजय सिंह की क्या होगी भूमिका ?
मध्यप्रदेश में 11 हजार 400 किलोमीटर में कांग्रेस दिखाएगी जन आक्रोश, जानिए दिग्विजय सिंह की क्या होगी भूमिका ?

मध्यप्रदेश में 11 हजार 400 किलोमीटर में कांग्रेस जन आक्रोश दिखाएगी। जानिए इसमें दिग्विजय सिंह की क्या भूमिका होगी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकालेगी। 11 हजार 400 किलोमीटर तक ये जन आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी से यात्रा की शुरुआत होगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और PCC चीफ कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यात्रा के बारे में जानकारी दी। सुरजेवाला ने बताया कि पूर्व सीएम दिग्वजिय सिंह ने ही जन आक्रोश यात्रा का रोडमैप बनाया है। कांग्रेस ने 7 नेताओं को जन आक्रोश यात्रा की कमान सौंपी है।

ये 7 नेता करेंगे यात्रा का नेतृत्व

गोविंद सिंह - 1600 किलोमीटर

अरुण यादव - 1700 किलोमीटर

कमलेश्वर पटेल - 1900 किलोमीटर

अजय सिंह राहुल - 1400 किलोमीटर

सुरेश पचौरी - 1400 किलोमीटर

कांतिलाल भूरिया - 1700 किलोमीटर

जीतू पटवारी - 1700 किलोमीटर

कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगार नौजवान है। भविष्य का निर्माण करने वाले युवाओं का भविष्य अंधेरे में है। गांव में युवाओं का मजाक उड़ाया जा रहा है। बीटेक करने के बाद भी मौका और रोजगार नहीं मिल रहा। ग्रामीण क्षेत्र के नौजवान सबसे बड़ी चुनौती है। 70 फीसदी अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। हमारे प्रदेश की इकॉनमी छोटी-छोटी दुकानों से चलती है।

'कृषि क्षेत्र की चुनौती को कांग्रेस ने सबसे पहले पहचाना'

कमलनाथ ने कहा कि कृषि क्षेत्र की चुनौती हमारी सबसे बड़ी चुनौती थी। इसे सबसे पहले कांग्रेस ने पहचाना था। 1947 से 1969 तक कांग्रेस का चुनाव चिन्ह दो बैल जोड़ी था। इसके बाद जब चुनाव आयोग ने चिंह बदला तो हमने नया सिलेक्ट किया। 1969 से लेकर 1977 तक चुनाव चिन्ह गाय बछड़ा सिलेक्ट किया। जब ये चुनाव चिन्ह फ्रीज हुआ तो हमने हाथ का पंजा चुना। दो बैल जोड़ी मतलब किसान, हमारे ग्रामीण भाई बहन। हाथ का मतलब कर्म, राष्ट्रीय एकता। हर पार्टी का एक डीएनए होता है और यही हमें समझना होता है।

'15 साल के मुख्यमंत्री के नाम पर वोट मांगने में शर्म क्यों ?'

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी की रैली में भीड़ दिल्ली से आ रही है। बीजेपी को अपने 15 साल के मुख्यमंत्री के नाम पर वोट मांगने पर शर्म क्यों आ रही है। ये बीजेपी सरकार 15 साल के इतिहास में इनकी पोल खुल गई। बीजेपी को शिवराज के 18 साल पर वोट मांगने चाहिए, लेकिन बीजेपी को शर्म आ रही है। इसलिए इनको बाहर से नेता लाने की जरूरत पड़ रही है। इनका मूल चेहरा खो गया है। बीजेपी के 4 नए चेहरे हैं। मिलावटी भाजपा, सजावटी भाजपा, दिखावटी भाजपा, बनावटी भाजपा।

जन आक्रोश यात्रा में दिग्विजय सिंह की भूमिका

जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर में दिग्विजय सिंह के नहीं होने के सवाल पर कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि दिग्विजय सिंह पूरे प्रदेश के नेता हैं। उन्हीं ने जन आक्रोश यात्रा का रोडमैप बनाया है। किसी में ना कोई मतभेद है और ना मनभेद है।

कमलनाथ ही सीएम फेस

कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने साफ कर दिया कि कमलनाथ ही सीएम फेस होंगे। जब उनसे पूछा गया कि अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो सीएम कौन होगा। इस पर उन्होंने कहा कि आपको यहां दिखाई नहीं दे रहे हैं क्या ? सुरजेवाला का इशारा साइड में बैठे कमलनाथ की ओर ही था।

Tags:
  • कमलनाथ
  • Kamal Nath
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • Randeep Surjewala
  • रणदीप सुरजेवाला
  • Congress Jan Aakrosh Yatra
  • कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज