एबीपी न्यूज चैनल ने दिग्विजय की पोस्ट को बताया फेक न्यूज, इस मामले में हो सकती है तीन साल तक की सजा

Jitendra Shrivastava | Sept 09, 2023, 24:00 IST
Share
एबीपी न्यूज चैनल ने दिग्विजय की पोस्ट को बताया फेक न्यूज, इस मामले में हो सकती है तीन साल तक की सजा
एबीपी न्यूज चैनल ने दिग्विजय की पोस्ट को बताया फेक न्यूज, इस मामले में हो सकती है तीन साल तक की सजा

मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर अपने वायरल पोस्ट को लेकर एक हफ्ते में दूसरी बार विवाद में आ गए हैं।

BHOPAL. कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर अपने वायरल पोस्ट को लेकर एक हफ्ते में दूसरी बार विवाद में आ गए हैं। कुण्डलपुर के जैन मंदिर को लेकर एक झूठी पोस्ट डालने के बाद अब दिग्विजय ने मप्र को लेकर एक नेशनल चैनल के फर्जी ओपिनियन पोल को पोस्ट किया है। इस पोल में मप्र में कांग्रेस के 150 से ज्यादा सीटें जीतने की बात कही गई है। नेशनल चैनल ने इस पर आपत्ति ली और इसे हटाने को कहा है। चैनल का कहना है कि दिग्विजय की पोस्ट में चैनल के लोगो और आईडी का इस्तेमाल कर फर्जी पोस्ट तैयार की गई है और इसे पोस्ट किया गया है। चैनल का कहना है कि उनके एक पुराने पोल की स्क्रीन के साथ छेड़छाड़ हुई है। इस घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल झूठ के सहारे है, उसका कोई वजूद नहीं है। ऐसे झूठ के कारण ही उन्हें जनता की नाराजगी झेलना पड़ती है। फर्जी और झूठे सहारे काम नहीं आएंगे।

एक्स पोस्ट में दर्शकों से कहा है यह फर्जी वीडियो हैः एबीपी

दरअसल यह मामला एबीपी न्यूज़ के नाम से पोस्ट का है। इस ओपिनियन पोल को कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रवक्ता केके मिश्रा ने भी पोस्ट किया। हालांकि, चारों ओर से घिरने के बाद दिग्विजय और केके मिश्रा ने यह पोस्ट डिलीट कर दी। एबीपी न्यूज के उपाध्यक्ष संत प्रसाद रॉय ने एक्स पोस्ट में दर्शकों से कहा है कि यह फर्जी वीडियो है। इस पर ध्यान न दें। इसे प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी करवाई होनी चाहिए। इसके पहले पिछले सप्ताह दिग्विजय सिंह ने कुण्डलपुर के जैन मंदिर को लेकर एक झूठी पोस्ट की थी। उस मामले में बीजेपी संगठन की तरफ से एफआईआर कराने की बात कही गई।

यह खबर भी पढ़ें

ये क्या नाटक है? कांग्रेस पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया; क्यों कहा- शून्य की सरकार और पुण्य की सरकार

ऐसी चूक क्यों करते हैं नेता

राजनीतिक विश्लेषक नितिन शर्मा का कहना है कि बौखलाहट में बड़े नेता अक्सर ऐसी चूक करते हैं। ये कांग्रेस के भीतर हार के डर को भी दर्शाता है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मध्यप्रदेश में जीत को तय मान रही कांग्रेस के लिए जीत आसान नहीं है, ऐसे में वह झूठ के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें

खंडवा में सीएमओ और दो कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए, इंदौर लोकायुक्त ने की कार्रवाई, भुगतान के लिए मांग रहे थे कमीशन

संवाददाता की आपत्ति

इस मामले को लेकर एबीपी संवाददाता बृजेश राजपूत कहते हैं कि ऐसा कोई ओपीनियन पोल नहीं किया गया है। यह गलत है इसे तत्काल हटा लें। संवाददाता की आपत्ति के बाद मिश्रा और दिग्विजय ने इसे सोशल मीडिया से हटा दिया, लेकिन तब तक दिग्विजय के फेसबुक पर इसे 40 हजार से अधिक लोग देख चुके थे।

इस तरह हुई वीडियो से छेड़छाड़

करीब एक माह पहले एबीपी न्यूज ने मप्र के ओपिनियन पोल के नतीजे पेश किए थे, जिसमें कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला बताया गया था। बाद में एबीपी न्यूज के वीडियो से छेड़छाड़ कर फर्जी वीडियो बनाया गया। इसमें मप्र की 230 सीटों में से कांग्रेस को 150 से 158 सीटें और बीजेपी को 66 से 75 सीटें मिलने का दावा हुआ। अन्य को 1 से 6 सीटें बताई गई है।

3 साल तक की हो सकती है सजा

आईटी एक्ट 2000 इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से किये जाने वाले अपराधों को रोकने और उससे जुड़े अपराधों की सज़ा देने के लिए बनाया गया था। सोशल मीडिया से संबंधित अपराध भी आईटी एक्ट के तहत आते हैं। आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट, कमेंट, अश्लील सामग्री आदि पोस्ट करने पर जुर्माने के साथ-साथ 3 सालों तक सजा हो सकती है, सजा को बढ़ाया भी जा सकता है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Fake post in Madhya Pradesh
  • election campaign of MP Congress
  • ABP news channel called Digvijay's post wrong
  • warned of action
  • मध्यप्रदेश में फर्जी पोस्ट
  • मप्र कांग्रेस का चुनाव प्रचार
  • एबीपी न्यूज चैनल ने दिग्विजय की पोस्ट को बताया गलत
  • दी कारवाई की चेतावनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज