पांढुर्णा में दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत, 34 एडमिट, डॉक्टर्स की टीम पहुंची गांव
Deeksha Nandini Mehra | Aug 28, 2024, 15:32 IST
पांढुर्णा में दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत
पांढुर्णा के बोरपानी गांव में दूषित पानी से 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 34 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में पहुंचकर शिविर लगाया और चेकअप और साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं।
Contaminated Water in Pandhurna : पांढुर्णा के बोरपानी गांव में दूषित पानी से दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 34 से ज्यादा लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीएचई विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची है। यहां शिविर लगाकर ग्रामीणों का चेकअप किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार 27 अगस्त की देर रात लगभग 15 से 20 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। रात 2 बजे से सुबह 7 बजे तक सिविल अस्पताल में मरीजों को लाने का सिलसिला जारी रहा। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत भी हो गई। इसके बाद बुधवार 28 अगस्त को 16 और लोगों को भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग नदी के पास ट्यूबवेल से पानी पीते हैं। कुछ दिन से ट्यूबवेल से गंदा पानी आ रहा है। इसी पानी को पीने की वजह से भी सभी की तबीयत बिगड़ सकती है।
पीएचई विभाग के एसडीओ सुभाग गाडगे ने बताया, पानी का सेंपल लेकर ट्यूबवेल को बंद कर दिया है। ग्राम पंचायत को गांव में साफ-सफाई और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं।
बीएमओ डॉ. दीपेंद्र सलामे (BMO Dr. Deependra Salame) ने बताया कि उल्टी-दस्त के कारण देवाची उईके (45) और झनका बाई धुर्वे की मौत हुई है। बुधवार दोपहर 12 बजे तक कुल 34 मरीज भर्ती हुए हैं।
आज 16 लोगों को किया भर्ती
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग नदी के पास ट्यूबवेल से पानी पीते हैं। कुछ दिन से ट्यूबवेल से गंदा पानी आ रहा है। इसी पानी को पीने की वजह से भी सभी की तबीयत बिगड़ सकती है।
ट्यूबवेल के पानी का लिया सेंपल
बीएमओ डॉ. दीपेंद्र सलामे (BMO Dr. Deependra Salame) ने बताया कि उल्टी-दस्त के कारण देवाची उईके (45) और झनका बाई धुर्वे की मौत हुई है। बुधवार दोपहर 12 बजे तक कुल 34 मरीज भर्ती हुए हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman