बुरहानपुर में दिनदहाड़े इंग्लिश सिखाने के चक्कर में ठेका मालिक पर लगा 10 हजार का जुर्माना, पढ़ें रोचक खबर

Sandeep Kumar | Jul 28, 2024, 16:39 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-28T162755.423
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-28T162755.423

पोस्टर पर लिखा है दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें, इसके बाद ठेका लिखकर एरो का निशान बनाते उसका रास्ता बताया गया गया है। शिक्षा को शराब के साथ जोड़कर ऐसा भद्दा मजाक बनाने के लिए ठेका संचालक पर कार्रवाई भी की गई है।

बुरहानपुर में शराब दुकान के करीब लगा एक पोस्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां अंग्रेजी सीखने के लिए पोस्टर पर ठेके का रास्ता दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा है दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें इसके बाद ठेका लिखकर एरो का निशान बनाते उसका रास्ता बताया गया गया है। शिक्षा को शराब के साथ जोड़कर ऐसा भद्दा मजाक बनाने के लिए ठेका संचालक पर कार्रवाई भी की गई है।

कलेक्टर ने लगाया जुर्माना

जब जिले की कलेक्टर भव्या मित्तल को इस पोस्टर की जानकारी मिली तो उन्ंहोने तत्काल इस पोस्टर को हटाने व पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश आबकारी विभाग को दिया। जिला आबकारी अधिकारी वीरेन्द्र धाकड़ को निर्देश देने के बाद शराब ठेकेदार पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाकर कार्रवाई की गई।

शिक्षा के साथ भद्दा मजाक

इस पोस्टर पर एक स्थानीय कॉलेज छात्र सिद्धार्थ कुमार ने काफी आलोचना की। उसने कहा कि इस पोस्टर को देखकर छात्रों पर गलत असर पड़ेगा। इसके अलावा अन्य छात्रों ने भी इस पोस्टर की आलोचना की। छात्रों ने कहा कि इस पोस्टर को हटाना चाहिए और जिसने भी इस तरह का पोस्टर लगाया है। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

अजीबोगरीब पोस्टर बना चर्चा का केंद्र

अंग्रेजी शराब दुकान के पास लगा अजीबोगरीब पोस्टर चर्चा केंद्र बना हुआ है। इस पोस्टर को देखकर राहगीर खासकर युवा और छात्र काफी भ्रमित हो रहे हैं। जब शराब दुकान के कर्मचारियों से इस बारे में पूछा गया कि यह पोस्टर किसने लगाया तो उनलगों ने भी टाल-मटोल करते हुए कोई जवाब नहीं दिया।

पोस्टर से भ्रमित हो रहे छात्र

छात्रों ने कहा कि इस पोस्टर को देखकर ऐसा लगता है कि शराब दुकान संचालक ने ग्राहकों का ध्यान खींचने के लिए इस पोस्टर के जरिए यह बताना चाहता है कि शराब पीने के बाद बेबाक इंग्लिश बोली जा सकती है। इसका बुरा असर युवा और छात्रों पर पड़ेगा। पहली नजर में इस पोस्टर को देखने के बाद ऐसा लगता है कि यह किसी स्पोकन इंग्लिश कोचिंग सेंटर का पोस्टर है। ऐसा पोस्टर लगाना शिक्षा के साथ भद्दा मजाक है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • ठेका मालिक पर लगा 10 हजार का जुर्माना
  • बुरहानपुर में शराब दुकान
  • पोस्टर से भ्रमित हो रहे छात्र
  • शिक्षा के साथ भद्दा मजाक
  • इंग्लिश कोचिंग सेंटर का पोस्टर
  • कलेक्टर भव्या मित्तल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज