विवादत डॉ.अरुणा कुमार को 24 घंटे में ही GMC से हटाया, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने रद्द किया नियुक्ति का आदेश

Pratibha Rana | Jan 05, 2024, 24:00 IST
Share
विवादत डॉ.अरुणा कुमार को 24 घंटे में ही GMC से हटाया, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने रद्द किया नियुक्ति का आदेश
विवादत डॉ.अरुणा कुमार को 24 घंटे में ही GMC से हटाया, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने रद्द किया नियुक्ति का आदेश

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट में एक दिन पहले पदस्थ की गईं डॉ.अरुणा कुमार को 24 घंटे में ही हटा दिया गया। अरुणा को वापस मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टरेट भेजा गया है।

BHOPAL. स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने डॉक्टर अरुणा कुमार की गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में नियुक्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है। गांधी मेडिकल कॉलेज के गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट में एक दिन पहले पदस्थ की गईं डॉ.अरुणा कुमार को 24 घंटे में ही हटा दिया गया। अरुणा को वापस मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टरेट भेजा गया है। बता दें, भोपाल के GMC में महिला जूनियर डॉक्टर सरस्वती की मौत के बाद हटाई गई अरूणा की वापसी एक दिन पहले ही गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट में हो गई थी। उन्हे स्वास्थ्य विभाग से वापस गांधी मेडिकल कॉलेज में गायनिक डिपार्टमेंट का एच.ओ.डी. बनाकर भेज दिया गया है था। लेकिन 24 घंटे में ही उन्हें गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट से हटा दिया गया है। जूनियर डाक्टर्स ने चेतावनी दी थी की अगर डॉ अरुणा कुमार की GMC में वापसी का आदेश रद्द नहीं किया गया तो वह काम बंद कर हड़ताल जारी रखेंगे।

अरुणा कुमार को 24 घंटे में हटाया

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट में एक दिन पहले पदस्थ की गईं डॉ.अरुणा कुमार को 24 घंटे में मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टरेट वापस भेज दिया गया है। डॉ. अरुणा की GMC में पोस्टिंग से गुस्साए डॉक्टर्स हड़ताल पर थे। गांधी मेडिकल कॉलेज के गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट से अरुणा कुमार को हटाए जाने के बाद डॉक्टर शुक्रवार को ड्यूटी पर लौट आए है। बता दें, डॉ. अरुणा को जूनियर डॉक्टर बाला सरस्वती सुसाइड केस में एचओडी और प्रोफेसर पद से हटाई गई थीं। कुछ सीनियर डॉक्टर ने भी चिट्‌ठी लिखकर सीएम से उनकी शिकायत की थी। डॉ. अरुणा कुमार को बुधवार ( 4 जनवरी) को गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर के रूप में पोस्टिंग दे दी थी।

ये था मामला ?

जूनियर डॉक्टर बाला सरस्वती ने अगस्त 2023 में एनेस्थीसिया इंजेक्शन का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली थी। सरस्वती ने अपने मोबाइल के नोट पैड पर सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में सरस्वी ने डिपार्टमेंट की कुछ डॉक्टर्स पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने अरुणा कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा उसने अपने मम्मी-पापा से माफी मांगने के साथ पति को दोबारा शादी करने की बात कही थी। वहीं सरस्वती के पति जयवर्धन चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी से 36 घंटे की ड्यूटी कराई जाती थी। इसको लेकर सरस्वती को न्याय दिलाने जूनियर डॉक्टर समर्थन में उतर गए थे। सरस्वती की मौत के बाद जूनियर डॉक्टर ने काम बंद हड़ताल शुरू कर दी थी। जूनियर डाक्टर्स 31 जुलाई 2023 से ही हड़ताल पर थे। यह डाक्टर्स, गांधी मेडिकल कालेज की गायनेकोलाजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर अरुणा कुमार को हटाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे थे। इसके बाद शासन ने उन्हें डीएमई अटैच किया गया था।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Gandhi Medical College
  • Dr. Aruna Kumar
  • Dr. Aruna Kumar removed 24 hours
  • Dr. Aruna Kumar not appointed in GMC
  • Junior Doctor Bala Saraswati suicide case
  • Health Minister Rajendra Shukla
  • Deputy CM Rajendra Shukla Action
  • गांधी मेडिकल कॉलेज
  • डॉ.अरुणा कुमार
  • डॉ. अरुणा कुमार को 24 घंटे में हटाया
  • GMC में नहीं होगी डॉक्टर अरुणा कुमार की नियुक्ति
  • जूनियर डॉक्टर बाला सरस्वती सुसाइड केस
  • स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज