प्रसिद्ध कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर का विवादित बयान, बोले- चादर चढ़ाने अजमेर शरीफ ना जाएं सनातनी

Vikram Jain | Dec 22, 2023, 24:00 IST
Share
प्रसिद्ध कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर का विवादित बयान, बोले- चादर चढ़ाने अजमेर शरीफ ना जाएं सनातनी
प्रसिद्ध कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर का विवादित बयान, बोले- चादर चढ़ाने अजमेर शरीफ ना जाएं सनातनी

अजमेर शरीफ जाने वाले सनातनी हिंदुओं को लेकर कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बयान दिया है।

BHOPAL. अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। कथा वाचक ठाकुर ने एक और विवादित बयान दे दिया है। देवकीनंदन ठाकुर का कहना है कि जो भी सनातनी हैं, उनको अजमेर शरीफ नहीं जाना चाहिए। अजमेर शरीफ पर चादर चढ़ाने वे ही लोग जाएं, जो उस धर्म के हैं लेकिन सनातनी लोगों को अजमेर शरीफ जाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही उन्होने प्रदेश में मांस और शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

राम कृष्ण शिव की पूजा करने वाले चादर चढ़ाए ये ठीक नहीं

देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि हमें अजमेर शरीफ से कोई बुराई नहीं है, जिनको राम कृष्ण शिव की पूजा करने के लिए बनाया वह जाकर चादर चढ़ाएं ये ठीक नहीं है। प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक ने आगे कहा कि प्रत्येक सनातनी को चाहिए वेद पुराण शास्त्र अपने बताए धर्म के मार्ग पर चलकर अपने जीवन का कल्याण करें, क्योंकि मनुष्य जीवन बड़ी मुश्किल से मिलता है भगवान ने 84 लाख योनियों में एक बार मनुष्य बनाकर भेजता और हमें अवसर मिलता है 84 लाख योनियों के बंधन मुक्त हो सकते हैं।

'जीवों को भी जीने का पूरा अधिकार'

इसके साथ ही देवकीनंदन ठाकुर ने शाकाहार और पशुप्रेम का संदेश देते शराब बंदी की मांग की है। उन्होने कहा कि जो लोग मांस खाते हैं तो मैं उनसे पूछता हूं तुम अपना मांस खा कर देखो, अपना मांस आप और हम नहीं खा सकते तो जीव का मांस क्यों खाते हैं, इसलिए खाते हैं क्योंकि वह बोल नहीं सकता, जीव तो है उसके अंदर वह बोल नहीं सकता, कोर्ट नहीं जा सकता। उसके घर वाले FIR नहीं कर सकते, उन जीवों को भी भगवान ने बनाया, उन जीवों को जीने का भी पूरा अधिकार है। शराब को लेकर उन्होने कहा कि कई प्रदेशों में लगा है, मैंने उनको साधुवाद कहा है, प्रदेश में मदिरा पर बैन लगना चाहिए।

बता दे कि अपने बयान के चलते देवकीनंदन ठाकुर लगातार चर्चा में रहे हैं। इससे पहले उन्होने कथा के दौरान श्रद्धालुओं को विवादित सीख भी दे डाली थी, उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा था कि हिन्दू चार-पांच बच्चे पैदा करें, मेरी खुद की भी चार संतानें हैं, इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से स्कूलों-कॉलेजों में फिल्मी गानों पर नाचने-गाने पर पाबंदी लगाए जाने की अपील की थी।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Storyteller Devkinandan Thakur
  • controversial statement regarding Ajmer Sharif
  • controversial statement of Devkinandan Thakur
  • demand for ban on meat and liquor
  • कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर
  • अजमेर शरीफ को लेकर विवादित बयान
  • देवकीनंदन ठाकुर का विवादित बयान
  • मांस और शराबबंदी की मांग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई