आलू के पराठे में खिलाई नींद की गोलियां, प्रेमी के साथ मिल किया ये कांड

Ravi Singh | Oct 13, 2024, 21:15 IST
Share
gwalior news
gwalior news

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक नाबालिग छात्रा ने अपनी मां, भाई और बहन को आलू के पराठे में नींद की मिलाकर खिला दिया। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

Gwalior : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग छात्रा ने अपनी मां, भाई और बहन को बेहोश कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। उसकी सगाई 6 दिन पहले ही तय हुई थी। घटना से पहले नाबालिग ने पूरी प्लानिंग कर ली थी। उसने रात में आलू के पराठे बनाकर सबको खिलाए। उसने आलू के मसाले में नींद की गोलियां मिला दी थीं। जिसके बाद वह प्रेमी के साथ फरार हो गई।

कहां का मामला है...

छात्रा ने नींद की गोली देकर भाग गई। जब परिवार जागा तो हैरान रह गया। घर का सामान बिखरा पड़ा था और 17 साल की बेटी गायब थी। जब परिवार ने देखा तो अलमारी खुली थी। उसमें रखे पुश्तैनी जेवर और एक लाख रुपए नकद भी गायब थे। नाबालिग का प्रेमी भी गायब है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। घटना शहर के गोला का मंदिर नारायण विहार की है।

6 दिन पहले हुई सगाई

छात्रा के पिता दिल्ली में कॉल सेंटर में कैब ड्राइवर हैं। उनकी पत्नी, बेटा और दो बेटियां यहीं रहते हैं। बड़ी बेटी 17 साल की है जो 12वीं की छात्रा है। पुलिस के अनुसार रविवार 13 अक्टूबर सुबह जब परिवार जागा तो काफी देर हो चुकी थी। वैसे तो वे सुबह 7 बजे तक उठ जाते थे, लेकिन वे 9.30 बजे ही उठ गए। परिवार के सभी सदस्य हैरान रह गए। मां ने देखा तो पूरा परिवार वहां था, लेकिन 6 दिन पहले सगाई करने वाली नाबालिग बेटी कहीं नजर नहीं आई। इसके बाद जब उसने अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी खुली थी, उसमें रखे पुश्तैनी जेवर और 1 लाख रुपए भी गायब थे। ऐसे में घर की हालत देखकर उन्हें यह समझते देर नहीं लगी कि उनकी बेटी रात को घर से भाग गई है।

सगाई के लिए तैयार थी छात्रा

पीड़िता की मां का कहना है कि उसकी बड़ी बेटी ने शाम को आलू के पराठे बनाए थे। उसने सबको प्यार से खिलाया। लेकिन खुद नहीं खाया। उस समय तो यह सामान्य बात लगी। लेकिन, रविवार को जब उसे अपनी बेटी घर पर नहीं मिली तो वह थोड़ी दूर पर रहने वाले उसके प्रेमी के घर गई तो पता चला कि मोहन सिंह भी अपने घर से गायब है। मां ने बताया कि उसकी बेटी के प्रेम प्रसंग के चलते उसकी सगाई मुरार निवासी एक युवक से तय हुई थी। सगाई के समय जब बेटी से पूछा गया तो उसने कहा कि वह सब कुछ भूलकर सगाई के लिए तैयार है।

छात्रा की तलाश में जुटीं दो टीम

सीएसपी अशोक जादौन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रा की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। स्टेशन और बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • क्राइम न्यूज
  • love affair
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं