भोपाल में CRPF जवान का खौफनाक कदम : पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली
Siddhi Tamrakar | Jan 30, 2025, 09:55 IST
भोपाल CRPF
भोपाल के बंगरसिया स्थित सिविल कॉलोनी में बुधवार-गुरुवार की रात लगभग 1:30 बजे एक सीआरपीएफ जवान ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...
भोपाल के बंगरसिया स्थित सिविल कॉलोनी में बुधवार-गुरुवार की रात लगभग 1:30 बजे सीआरपीएफ जवान रविकांत वर्मा ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद, उसने खुद पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 100 पर कॉल करके हत्या की जानकारी दी।
पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो जवान का शव खून से लथपथ पाया गया। वहीं, पत्नी का शव पास ही जमीन पर पड़ा था। जांच के दौरान पुलिस को पास ही पड़ी इंसाफ राइफल और आठ कारतूस मिले। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया है।
खबर यह भी- नक्सलियों ने जवान को मारी गोली, एयरलिफ्ट कर रायपुर लाए, एक नक्सली ढेर
टीआई मनीष राज सिंह भदौरिया के अनुसार, जवान रविकांत वर्मा (35) और उनकी पत्नी रेनू वर्मा (32) के दो बच्चे हैं—ढाई साल की बेटी और 6 साल का बेटा। रविकांत ने पुलिस को कॉल करके बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पत्नी को कितनी गोलियां लगी थीं। पत्नी की बॉडी में पीठ और पसली पर दो घाव थे।
खबर यह भी-जांजगीर-चांपा में शराब कैश कलेक्शन टीम से 78 लाख की लूट, गोली मारी
मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि दोनों बच्चे दूसरे कमरे में बैठकर बिलख रहे थे। पड़ोसियों के मुताबिक, अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़े की आवाजें सुनाई देती थीं। गोलियों की आवाज के बाद जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
खबर यह भी-BJP नगर महामंत्री ने की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली
इस मामले की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद और जानकारी सामने आएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार इस हत्या के पीछे की वजह क्या थी।
खबर यह भी- इंस्पेक्टर की ही रिपोर्ट नहीं लिखी, PHQ में खुद को मारी गोली
पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो जवान का शव खून से लथपथ पाया गया। वहीं, पत्नी का शव पास ही जमीन पर पड़ा था। जांच के दौरान पुलिस को पास ही पड़ी इंसाफ राइफल और आठ कारतूस मिले। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया है।
खबर यह भी- नक्सलियों ने जवान को मारी गोली, एयरलिफ्ट कर रायपुर लाए, एक नक्सली ढेर
पति ने खुद किया खुलासा
खबर यह भी-जांजगीर-चांपा में शराब कैश कलेक्शन टीम से 78 लाख की लूट, गोली मारी
पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था झगड़ा
खबर यह भी-BJP नगर महामंत्री ने की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली
प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
खबर यह भी- इंस्पेक्टर की ही रिपोर्ट नहीं लिखी, PHQ में खुद को मारी गोली
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA