CS अनुराग जैन ने ढाई घंटे ली अफसरों की क्लास, PM-CM के विजन पर बात... इनोवेशन पर फोकस
Ravi Kant Dixit | Oct 03, 2024, 18:22 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने शीर्ष अफसरों के साथ मंत्रालय में हुई बैठक में कहा कि आप लोग कंसल्टेंट के भरोसे न रहें। उनसे सहयोग लें, लेकिन खुद अध्ययन करें और पॉलिसी पर काम करें...
BHOPAL. मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार, 3 अक्टूबर को पदभार ग्रहण कर लिया। पहले उन्होंने शीर्ष अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की। मेल मुलाकात के बाद दोपहर में उन्होंने पहली बार लंबी मीटिंग की।
ढाई घंटे चली इस बैठक में अनुराग जैन ने पहले अपनी मंशा बताई। फिर अधिकारियों अच्छे ढंग से काम करने की नसीहत दी। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम डॉ.मोहन यादव के विजन पर बात की। बातचीत का पूरा एजेंडा शहरीकरण और उद्योग धंधों पर केंद्रित रहा। उन्होंने इनोवेशन पर फोकस करने की बात कही।
शीर्ष अफसरों के साथ मंत्रालय में हुई इस बैठक में अनुराग जैन ने कहा, आप लोग कंसल्टेंट के भरोसे न रहें। उनसे सहयोग लें, लेकिन खुद अध्ययन करें और पॉलिसी पर काम करें। चिट्ठी पत्री के बजाय सीधे संवाद करें। जरूरत हो तो सीधे मुझसे आकर भी बात करें।
दो दिन बिना सीएस के चला मंत्रालय, नवरात्रि के पहले दिन अनुराग जैन ने संभाला कार्यभार
जैन ने कहा, मध्यप्रदेश में अच्छा लैंडबैंक है। इसका सही ढंग से इस्तेमाल होना चाहिए। अधिकारी उद्योग और शहरीकरण पर फोकस करें। पर्यटन, हेल्थ और एजुकेशन पर अच्छे ढंग से काम होना चाहिए। बैठक के बीच वित्त विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने आर्थिक स्थिति पर बात की, साथ ही यह भी बताया कि सूचकांक अच्छा है। इस पर सीएस ने कहा कि इस पर ध्यान देना होगा।
ये खबर भी पढ़ें...
बिना कोचिंग के IIT पहुंचे थे मुख्य सचिव अनुराग जैन, नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर रह चुके
सीएस अनुराग जैन ने पहली ही बैठक में अपनी मंशा जाहिर कर दी। उन्होंने कहा, मुझे उद्योग विभाग के बारे में दिल्ली में खबरें मिलती थीं। उद्योगपति अनुमतियों के लिए चक्कर काटते हैं। पर्यटन, पर्यावरण और वन विभाग से जुड़ी अनुमतियों के भी यही हाल हैं। माइनिंग में भी यही स्थिति है, इसमें सुधार करना होगा। आप लोग पट्टे बांटकर अपनी उपलब्धियां बताते हैं।
जैन ने कहा, निजी सेक्टर के लिए सुविधा दें। कदमताल करें। विकसित भारत की तरह विकसित मध्यप्रदेश के प्लान पर काम होना चाहिए। बैठक में उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की सोच कहीं आगे है। उनके साथ कदमताल करनी होगी। सीएम के विजन के साथ भी काम करना है। पर्यटन उनका प्रिय विषय है, उस पर हमें बेहतर काम करना है।
ढाई घंटे चली इस बैठक में अनुराग जैन ने पहले अपनी मंशा बताई। फिर अधिकारियों अच्छे ढंग से काम करने की नसीहत दी। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम डॉ.मोहन यादव के विजन पर बात की। बातचीत का पूरा एजेंडा शहरीकरण और उद्योग धंधों पर केंद्रित रहा। उन्होंने इनोवेशन पर फोकस करने की बात कही।
मुझसे सीधे करें संवाद
ये खबर भी पढ़ें...
लैंडबैंक का बेहतर इस्तेमाल करें
ये खबर भी पढ़ें...
बिना कोचिंग के IIT पहुंचे थे मुख्य सचिव अनुराग जैन, नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर रह चुके
अफसरों को बताई अपनी मंशा
पीएम और सीएम के विजन पर दिया जोर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
By Mukesh Sharma
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
By Neel Tiwari
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
By Mukesh Sharma
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
By Ramanand Tiwari
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
By Manya Jain
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
By Sandeep Kumar
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
By Sandeep Kumar