साइबर ठगी : तुम्हारा बेटा फंसा है रेप केस में, बचाना है तो पैसा भेजो

Neel Tiwari | Nov 29, 2024, 23:02 IST
Share
cyber fraud
cyber fraud

जबलपुर में लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज दो ऐसी घटनाएं हुई जिसमें एक जगह तो साइबर ठग अपनी इरादों में कामयाब हो गए। वहीं दूसरे मामले में पुलिस अधिकारी की तस्वीर को इस्तेमाल कर एक पिता को कॉल किया और ठगी की कोशिश की गई।

तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है पैसे भेजो वरना उसे भेज देंगे जेल। यह कहते हुए पाकिस्तान के नंबर से साइबर ठगों ने जबलपुर के एक पिता को कॉल किया। ठगी की कोशिश की पर समय रहते बेटे से बात होने से परिजन इस ठगी का शिकार होते-होते रह गए। जबलपुर में लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज दो ऐसी घटनाएं हुई जिसमें एक जगह तो साइबर ठग अपनी इरादों में कामयाब हो गए। वहीं दूसरे मामले में पुलिस अधिकारी की तस्वीर को इस्तेमाल कर एक पिता को कॉल किया और ठगी की कोशिश की गई। हालांकि, बेटे की जागरूकता के चलते यह ठगी सफल नहीं हो पाई।

JBP 00
JBP 00


यहां का है मामला

जबलपुर के निवासी बाल पांडे ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक कॉल आता है। जिसमें फोन करने वाले के द्वारा मुझसे पूछा जाता है कि आप बाल पांडे बोल रहे हैं। आपका लड़का समर्थ पांडे रेप केस में गिरफ्तार हुआ है। यहां पत्रकार आ चुके हैं और इस खबर को न्यूज़ में छापने की बात कर रहे हैं। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि आपके बेटे को जेल और फांसी तक हो सकती है। इसके बाद बालपांडे की उनके बेटे से भी बात कराई गई। इस दौरान बेटे की सिर्फ रोती हुई आवाज आई। इस आवाज को पिता भी पूरी तरह पहचान नहीं पाये। उसके बाद कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा अगर आप अपने बेटे को छुड़ाना चाहते हैं। तो हमारे दिए एकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दीजिए।

बेटे की जागरुकता ने पिता को ठगी से बचाया

बालपांडे ने पत्नी से कहकर दूसरे मोबाइल से बेटे को फोन लगावाया गया और बेटे से बात करने पर बेटे ने खुद को सुरक्षित बताते हुए परिवार को यह जानकारी दी कि आजकल ऐसे कई फ्रॉड कॉल आ रहे है। उसने यह भी बताया कि यह +92 नंबर पाकिस्तान सीरीज का है। जिसमें किसी भारतीय पुलिस अधिकारी की फोटो लगी है । उसने अपने पिता से इस प्रकार के होने वाले फ्रॉड़ फोन कॉल से बिना डरे सतर्कता से काम लेने की बात कही साथ ही उसने बताया कि इस प्रकार के फ्रॉड कॉलों से लगातार लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। बेटे के अलावा अन्य परिचितों से भी जब इस बात का जिक्र किया गया तो उन्होंने भी बताया कि उनके पास भी ऐसे ही फ्रॉड कॉल आ चुके हैं। इस तरह बेटे की साथ जागरूकता के चलते यह परिवार ठगी का शिकार होने से बच गया। इस मामले की शिकायत पीड़ित के द्वारा पुलिस में की गई है एवं अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2024-11-29 at 20.22.42
WhatsApp Image 2024-11-29 at 20.22.42


तेजी से पैर पसार रहे हैं साइबर ठग

आज के दौर में साइबर फ्रॉड के जरिए लोगों को ऑडियो और वीडियो कॉल कर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। कुछ मामलों में तो लोगों को AI द्वारा बनाई गई न्यूड इमेज दिखाकर उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है और उसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया जाता है। ऐसे मामलों में व्यक्ति को सतर्क रहते हुए पुलिस की सहायता लेनी चाहिए जिससे वह होने वाली ठगी से बच सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • क्राइम न्यूज
  • साइबर ठगी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • साइबर
  • MP साइबर पुलिस
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर