डेली कॉलेज विवाद पर टिकी सबकी निगाहें: आज होगी बोर्ड की बैठक और कोर्ट में सुनवाई

Rahul Dave | Nov 12, 2025, 12:01 IST
daily-college-dispute-board-meeting-court-hearing-today
आज डेली कॉलेज विवाद पर बोर्ड की बैठक और कोर्ट में सुनवाई दोनों होने वाली हैं। इस दौरान कॉलेज के संविधान संशोधन और चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी। ऐसे में आज सभी की नजरें डेली कॉलेज विवाद पर टिकी हुई हैं।

INDORE. इंदौर के डेली कॉलेज को लेकर आज, 12 नवंबर का दिन बेहद अहम साबित होने जा रहा है। एक ओर कॉलेज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अहम बैठक तय है। वहीं दूसरी ओर इसी विवाद से जुड़ी हाई कोर्ट में भी सुनवाई होनी है।



दोनों घटनाएं एक ही दिन होने से प्रशासन, पालक और शिक्षा जगत सहित 4500 मेंबर सभी की नजरें अब डेली कॉलेज पर टिक गई हैं।



डेली कॉलेज बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की सचिव और प्रिंसिपल डॉ. गुनमीत बिंद्रा ने एक बैठक एजेंडा जारी किया है। इसके पहले ही बिंदु में संविधान संशोधन और बोर्ड की चुनाव प्रक्रिया में बदलाव का जिक्र है।



अभिभावकों का कहना है कि जब बोर्ड का कार्यकाल अगले महीने (दिसंबर) में खत्म हो रहा है, तो वर्तमान बोर्ड को इस तरह के बड़े फैसले लेने का अधिकार नहीं है। पालक प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि इस संशोधन के जरिए कुछ विशेष सदस्यों को स्थायी तौर पर शामिल रखने की कोशिश की जा रही है।



प्रशासन ने रोका था संशोधन प्रस्ताव, कॉलेज ने लौटा दिया आदेश

ये खबर भी पढ़िए...डेली कॉलेज की दादागिरी... प्रशासन का आदेश लौटाया, कलेक्टर ने सख्ती की तो मैनेजमेंट ने मांगी माफी



केवल 9 सदस्यों की मौजूदगी में बैठक

आज की बैठक में 9 बोर्ड सदस्यों की मौजूदगी होनी है। इसमें संविधान संशोधन प्रस्ताव को पास करने की तैयारी थी। आरोप है कि बोर्ड और उनके कुछ सहयोगी संविधान में बदलाव करके मनमानी करने की कोशिश कर रहे थे। कहा जा रहा है कि इस संशोधन से कुछ सदस्य लंबे वक्त तक पद पर बने रहने का तरीका जोड़ना चाहते हैं।



अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर शिवम वर्मा से मिलकर बोर्ड की बैकडोर एंट्री जैसी प्रक्रिया पर आपत्ति जताई थी। जांच के बाद यह पता चला कि पहले भी 29 अगस्त 2025 को संविधान संशोधन की प्रक्रिया को अवैध करार दिया जा चुका था। इसके बावजूद बोर्ड ने फिर से वही कोशिशें शुरू कर दी हैं।



ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: द सूत्र की खबरों का असर...डेली कॉलेज की मनमानी पर कलेक्टर ने लगाया ब्रेक, समय पर होंगे चुनाव



इंदौर डेली कॉलेज विवाद की खबर पर एक नजर...

  • डेली कॉलेज में 12 नवंबर को महत्वपूर्ण बैठक और कोर्ट सुनवाई: आज डेली कॉलेज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक और संबंधित कोर्ट में सुनवाई होनी है, जो शिक्षा जगत के लिए अहम साबित हो सकती है।
  • संविधान संशोधन और चुनाव प्रक्रिया में बदलाव: डेली कॉलेज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने एजेंडा जारी किया है, जिसमें संविधान संशोधन और चुनाव प्रक्रिया में बदलाव का प्रस्ताव शामिल है, जिसे कुछ अभिभावकों ने आपत्ति जताई है।
  • कलेक्टर का आदेश: कलेक्टर शिवम वर्मा ने 12 नवंबर की बैठक में संविधान संशोधन या चुनाव प्रक्रिया से जुड़े प्रस्ताव पर रोक लगाने के आदेश दिए थे, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने इसे नजरअंदाज किया।
  • बैठक में केवल 9 सदस्य: आज की बैठक में केवल 9 सदस्य उपस्थित होंगे, और आरोप है कि कुछ सदस्य संविधान में बदलाव कर अपनी सत्ता बनाए रखना चाहते हैं।
  • कलेक्टर का स्पष्ट निर्देश: कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बैठक में केवल प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों पर ही निर्णय लिए जा सकते हैं, संविधान संशोधन पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: डेढ़ सौ साल पुराने डेली कॉलेज बोर्ड को लेकर 12 तारीख की सुनवाई पर टिकी निगाहें



कलेक्टर बोले: केवल प्रशासनिक विषयों पर ही फैसला लें

जांच रिपोर्ट के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट कहा- 12 नवंबर की बैठक में केवल प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों से संबंधित निर्णय लिए जा सकते हैं। संविधान संशोधन या किसी व्यापक परिवर्तन से जुड़ा प्रस्ताव स्वीकार ना करें।



वहीं बी.डी. कुबेर ने बताया कि शासन से इस विषय पर स्टे आदेश प्राप्त है। यदि बोर्ड आदेशों की अवहेलना करता है, तो जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।



ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर के डेली कॉलेज का बोर्ड बेलगाम, लोकतंत्र को ठेंगा बताकर कार्यकाल चार महीने और बढ़ाया



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर डेली कॉलेज
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • इंदौर के डेली कॉलेज
  • डेली कॉलेज विवाद