संविधान दिवस पर शिवपुरी में सरपंच ने की दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या
Sourabh Bhatnagar | Nov 27, 2024, 11:26 IST
thesootr
शिवपुरी के इंदरगढ़ में बोरवेल विवाद पर 28 वर्षीय दलित युवक नारद जाटव की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आठ आरोपियों पर केस दर्ज कर चार गिरफ्तार किए हैं।
शिवपुरी के इंदरगढ़ में संविधान दिवस के दिन एक दलित युवक नारद जाटव की निर्मम हत्या ने राज्य में दलितों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि बोरवेल से पानी देने के विवाद में सरपंच पदम धाकड़ और उनके परिवार ने 28 वर्षीय नारद जाटव को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें आरोपी युवक को पीटते हुए और पीड़ित को उनसे रहम की गुहार लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में महिलाएं भी मौके पर मौजूद थीं लेकिन किसी ने रोकने का प्रयास नहीं किया।
पुलिस के मुताबिक, सरपंच और पीड़ित परिवार के बीच लंबे समय से बोरवेल और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन विवाद हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने सरपंच समेत आठ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
नारद जाटव के परिजनों ने इस हत्या को साजिशन बताया है। बताया जाता है कि सरपंच और नारद के मामा ने मिलकर बोरवेल बनवाया था, जिसका इस्तेमाल जाटव परिवार अपनी खेती के लिए करता था। सरपंच ने इस पानी का उपयोग होटल के लिए करना शुरू कर दिया, जिससे विवाद गहरा गया।
शिवपुरी में पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगा रही छात्राओं को ट्रक ने कुचला
इस घटना पर कांग्रेस नेता कमलनाथ और जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की है। कमलनाथ ने ट्वीट किया कि यह घटना भाजपा शासन में दलितों पर बढ़ते अत्याचारों का प्रतीक है। वहीं, जीतू पटवारी ने कहा कि संविधान दिवस पर दलित युवक की हत्या भाजपा के शासन में दलितों की स्थिति को दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विजयपुर की जीत बीजेपी के गाल पर तमाचा : जीतू पटवारी
मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य की बीजेपी सरकार पर MP को जंगलराज में धकेलने का आरोप लगाया है।
लंबे समय से चल रहा था विवाद
नारद जाटव के परिजनों ने इस हत्या को साजिशन बताया है। बताया जाता है कि सरपंच और नारद के मामा ने मिलकर बोरवेल बनवाया था, जिसका इस्तेमाल जाटव परिवार अपनी खेती के लिए करता था। सरपंच ने इस पानी का उपयोग होटल के लिए करना शुरू कर दिया, जिससे विवाद गहरा गया।
शिवपुरी में पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगा रही छात्राओं को ट्रक ने कुचला
'घटना दलितों पर बढ़ते अत्याचारों का प्रतीक'
विजयपुर की जीत बीजेपी के गाल पर तमाचा : जीतू पटवारी
उमंग सिंघार ने भी घेरा
भाजपा सरकार ने MP को जंगलराज में धकेल दिया !!!
गृह मंत्री की भी कुर्सी संभालने वाले #CM @DrMohanYadav51 की जुगाड़ में विदेश यात्रा में व्यस्त है!
इधर, #शिवपुरी में एक दलित युवक नारद जाटव की दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी!
परिजनों का आरोप है कि सरपंच और उसके… pic.twitter.com/IKYq57l9yW
— Umang Singhar (@UmangSinghar) November 27, 2024
FAQ
- नारद जाटव की हत्या का कारण क्या था?
बोरवेल से खेत में पानी देने के विवाद पर सरपंच परिवार ने उनकी हत्या कर दी। - घटना कब और कहां हुई?
घटना 26 नवंबर 2024 को शिवपुरी जिले के इंदरगढ़ में हुई। - पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है?
आठ आरोपियों पर केस दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया गया है। - इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं क्या रहीं?
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की निंदा की और दलित सुरक्षा की मांग की। - क्या इस घटना का वीडियो सामने आया है?
हां, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
By Raghvendra Singh Rathore

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें
By Sandeep Kumar
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी
By Arun Tiwari
मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए
By Sumit Kumar
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम
By Harrison Masih
विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे
By Jageshwar prasad