OMG! शादी के डर से घर से भागी थीं 4 लड़कियां, बोलीं- हम अभी पढ़ना चाहते हैं, पापा शादी पर अड़े

Pratibha ranaa | Aug 02, 2024, 10:14 IST
Share
Damoh 4 missing girls found
Damoh 4 missing girls found

दमोह के कमला नेहरू गर्ल्स कॉलेज की 4 छात्राओं को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला है। पुलिस उन्हें मुंबई से वापस ले आई है। छात्राओं का कहना है कि परिवार वाले उनकी शादी करना चाहते हैं, लेकिन वे पढ़ना चाहती हैं।

शादी नहीं करने के डर से घर से भागी दमोह की 4 लड़कियां मुंबई में मिली हैं। पुलिस इन लड़कियों को वापस दमोह लेकर आ गई है। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह अभी शादी नहीं करना चाहतीं, अभी उन्हें पढ़ना है। वहीं उनके पिता का कहना है कि मेरी 5 बेटियां हैं, मैं कब तक इन्हें पढ़ाऊंगा!

जानकारी के मुताबिक दमोह की चार लड़कियां 29 जुलाई को सुबह घर से कॉलेज के लिए निकली थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन लड़कियों का कुछ भी पता नहीं चला। परिजनों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

मुंबई में मिली लड़कियों की लोकेशन

सूचना मिलते ही पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू की। इस बीच एक लड़की ने मंगलवार ( 30 जुलाई ) को अपने पिता से फोन पर कहा कि मुझे अभी शादी नहीं करनी है। आगे की पढ़ाई के लिए जा रही हूं। हम चारों साथ में हैं। पिता ने पुलिस को फोन की भी सूचना दी। फिर पुलिस ने मोबाइन नंबर की लोकेशन ट्रेस कर लड़कियों तक पहुंचने की कोशिश की। लड़कियों की लोकेशन मुंबई की मिली। दमोह पुलिस, मुंबई की पुलिस की मदद से लड़कियों तक पहुंची।

अपनी मर्जी से गई थीं लड़कियां

पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह दमोह से पहले जबलपुर और फिर मुंबई चली गई थीं। परिवार वाले उनकी शादी करवाना चाहते है और वह अभी शादी नहीं करना चाहती है, इसलिए उन्होंने घर से जाने का फैसला लिया था। पुलिस का कहना है कि सभी लड़कियां अपनी मर्जी से घर से गई थी।

बता दें, दमोह के अलग-अलग गांवों की रहने वाली चारों छात्राएं फर्स्ट ईयर में पढ़ती हैं। रोज एक ही बस से कॉलेज तक का सफर तय करती हैं। एक की छोटी बहन भी साथ में थीं। लड़कियों ने बताया कि हम तीनों के घर पर आए दिन शादी की बात हो रही थी। हम इस बात से डर गए थे क्योंकि हमें अभी शादी नहीं करनी है। हम आगे पढ़ना चाहते हैं। इस वजह से हमने घर से भाग जाने का फैसला लिया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Damoh 4 girls missing
  • दमोह कमला नेहरू गर्ल्स कॉलेज
  • दमोह की 4 लड़कियां शादी के डर से भागी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच