Damoh News : झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जलीं 3 बच्चियां, 2 की मौत
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा ब्लॉक स्थित बरोदा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना घटी है। यहां एक खेत में बनी झोपड़ी में अचानक आग लगने से तीन मासूम बच्चियां झुलस गईं, हादसे के बाद बच्चियों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 2 की मौत हो गई।
खेत में काम कर रहे थे बच्चियों के माता पिता
इलाज के दौरान दो बच्चियों की मौत
तीनों बच्चियों को तुरंत हटा के सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें दमोह रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान 4 साल की जाह्नवी और 5 महीने की हीर ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीसरी बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
पुलिस कर रही जांच
प्रारंभिक जांच में यह अनुमान जताया जा रहा है कि झोपड़ी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, लेकिन हटा पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग के कारण का खुलासा नहीं हो सका है।
सीएम ने की सहायता राशि की घोषणा
इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों का असमय निधन और एक बच्ची के गंभीर रूप से जलने की घटना हृदय विदारक है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।” मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चियों के परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक