पेट्रोल-डीजल से भरे ट्रक में लगी भयानक आग...जिंदा जल गए ड्राइवर-हेल्पर

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
truck loaded with petrol diesel caught fire driver and helper burnt alive
file photo

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। पेट्रोल-डीजल से भरे ट्रक में आग लग गई। इस हादसे में ट्रक सवार ड्राइवर और हेल्पर जिंदा जल गए।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। पेट्रोल-डीजल से भरे ट्रक में आग लग गई। इस हादसे में ट्रक सवार ड्राइवर और हेल्पर जिंदा जल गए। देर रात पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर कोयले से लदे खराब खड़े ट्रेलर से टकरा गया। हादसे के बाद टैंकर में आग लगने से शिवरीनारायण निवासी ड्राइवर छेदी पटेल (58) और चांपा के उमरेली निवासी हेल्पर कान्हा वैष्णो (22) जिंदा जल गए।

यह पूरा घटना पलारी थाना क्षेत्र के गोंडा पुलिया मोड़ की है। जानकारी के अनुसार, टैंकर रायपुर के मंदिर हसौद डिपो से जांजगीर चांपा जा रहा था। टैंकर में 20 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल भरा हुआ था। शनिवार रात करीब 9 बजे पलारी पहुंचा, तो गोंडा पुलिया मोड़ पर सड़क किनारे खराब ट्रेलर खड़ा था। जिससे टैंकर टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद टैंकर में आग लग गई।

नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए


तेजी से फैली आग, बाहर नहीं निकल सके ड्राइवर-हेल्पर

आग इतनी भीषण थी कि, कुछ ही मिनटों में पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर के केबिन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर बाहर नहीं निकल सके। आग के विकराल रूप और संभावित विस्फोट की आशंका के चलते कोई भी टैंकर के पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाया।

फर्जी डिग्री वाले छत्तीसगढ़ संवाद के प्रकाशन विशेषज्ञ, अनुभव न योग्यता

घंटों तक लगी रही आग

दमकल विभाग और पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बुलाया गया। आग पर काबू पाने में करीब 3 घंटे का समय लगा। जब आग बुझाई गई, तब टैंकर के अंदर से ड्राइवर और हेल्पर की हड्डियां बरामद हुईं। वहीं, दमकल की 4 गाड़ियों ने 10 टैंकर पानी और 700 लीटर फोम की मदद से आग पर काबू पा लिया।

बताया जा रहा है कि, ट्रेलर खराब होने के बाद ड्राइवर ने मुख्य सड़क पर कोई संकेत नहीं लगाया था। जिस कारण यह हादसा हुआ है। रात के अंधेरे में टैंकर ड्राइवर समझ नहीं पाया होगा। वहीं, इस हादसे में करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है।

कवासी लखमा ED दफ्तर से बाहर आए, बेटे और बहू का संपत्ति की डिटेल मांगी

FAQ

  1. हादसा कहां और कब हुआ?
    यह हादसा छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के गोंडा पुलिया मोड़ पर हुआ। यह शनिवार रात करीब 9 बजे का है।
  2. हादसे का कारण क्या था?
    हादसे का कारण सड़क किनारे खराब खड़े ट्रेलर से पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर की टक्कर थी। ट्रेलर के खराब होने के बाद उसके ड्राइवर ने कोई संकेतक नहीं लगाया था, जिससे टैंकर ड्राइवर रात के अंधेरे में उसे देख नहीं पाया।
  3. इस हादसे में क्या नुकसान हुआ?
    हादसे में टैंकर सवार ड्राइवर छेदी पटेल और हेल्पर कान्हा वैष्णो जिंदा जल गए। इसके अलावा, आग लगने से लगभग 50 लाख का नुकसान हुआ।


देशी शराब बनाने वालों को मिलेगा बढ़ावा, मनपसंद एप के ग्राहकों की प्राइवेसी का खास ख्याल

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • chhattisgarh news live today
भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...

By Aman Vaishnav

भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...
भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका

By Arohi Raj

भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका
राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में तेजी, आदिवासी समाज में उबाल और ईडी की दस्तक, विकास के दावों के बीच सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में तेजी, आदिवासी समाज में उबाल और ईडी की दस्तक, विकास के दावों के बीच सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां
दिसंबर में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे की 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 131 अतिरिक्त कोच, देखें पूरी सूची

By Jageshwar Prasad

दिसंबर में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे की 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 131 अतिरिक्त कोच, देखें पूरी सूची
सावधान! हॉलमार्क की मुहर लगाकर बेच रहे नकली सोना, कई लोग हो चुके शिकार, खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान...

By Aman Vaishnav

सावधान! हॉलमार्क की मुहर लगाकर बेच रहे नकली सोना, कई लोग हो चुके शिकार, खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान...
कांग्रेस की वोट बचाओ रैली भोपाल में आयोजित करने की तैयारी: पार्टी ने की लाल परेड ग्राउंड एलोकेशन करने की मांग, प्रशासन के फैसले का इंतजार

By Arohi Raj

कांग्रेस की वोट बचाओ रैली भोपाल में आयोजित करने की तैयारी: पार्टी ने की लाल परेड ग्राउंड एलोकेशन करने की मांग, प्रशासन के फैसले का इंतजार