दमोह जिला अस्पताल में चार की मौत, प्रसव के लिए आईं थी महिलाएं, सीजर में लापरवाही बरतने के आरोप
Amresh Kushwaha | Jul 26, 2024, 11:54 IST
दमोह जिला अस्पताल में चार की मौत
दमोह जिला अस्पताल में प्रसव के समय चार महिलाओं की मौत हो गई। कलेक्टर ने इसे जिला अस्पताल की लापरवाही मानी है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगे है।
दमोह जिला अस्पताल से लापरवाही का बड़ा मामला समने आया है। यहां प्रसव कराने पहुंची चार महिलाओं की मौत हो गई। ऐसे में परिवार के लोग अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं की गई है। शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर दो टीमों ने जांच भी की, जिसमें कोई भी गड़बड़ी या लापरवाही नहीं पाई गई। हालांकि, फिर से इस मामले की जांच हो रही है।
दमोह जिला अस्पताल में 4 जुलाई को 24 ऑपरेशन हुए थे। आमतौर पर भी इतने ही होते हैं। इस दिन 4 डॉक्टर्स ने जो 15 ऑपरेशन किए, उनमें से 6 में महिलाओं को यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत हुई। इससे दो की मौत हो गई, 4 को जबलपुर रेफर किया गया। अब दो और जान गई हैं, दो का डायलिसिस चल रहा है।
इन सभी महिलाओं ने शिशुओं को जन्म दिया था, और अब सभी नवजात बच्चों के सिर से उनकी मां का साया उठ गया है। परिवार के लोग अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृत महिलाओं के परिजनों और समाज के अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने एक सप्ताह में मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया कि मामला काफी गंभीर है। अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगी गई है और मामले की जांच की जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी माना कि जिन महिलाओं की मौत हुई है उनकी स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट सामान्य थी, इसलिए मामला और भी गंभीर हो जाता है।
कुल चार महिलाओं ने गवाई जान
अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग
अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman