सिर्फ एक हजार रुपए में शुरू होगी भोपाल-खजुराहो के लिए उड़ान, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Reena Sharma Vijayvargiya | Published:
Share
The sootr
The sootr

दतिया में ३१ मई से फ्लाई बिग एयरलाइंस की हवाई सेवा शुरू होगी। भोपाल और खजुराहो के लिए हफ्ते में चार दिन उड़ान, किराया केवल १,००० रुपए। ३१ मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में जल्द ही हवाई सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दतिया से भोपाल और खजुराहो के लिए हफ्ते में चार दिन हवाई यात्रा शुरू हो जाएगी। यह सेवा फ्लाई बिग एयरलाइंस द्वारा संचालित होगी और इसका संभावित किराया केवल 1,000 रुपए होगा, जो प्रीमियम ट्रेनों के फस्र्ट क्लास एसी किराए से भी कम है।

खबर यह भी :Free Classified : होशंगाबाद, बैरागढ़ और एयरपोर्ट रोड पर डुप्लेक्स बिक्री के लिए उपलब्ध है

दतिया से भोपाल और खजुराहो के लिए भर सकेंगे उड़ान

सोमवार से गुरुवार तक दतिया के लिए उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। भोपाल से फ्लाइट दोपहर 1 बजे रवाना होगी और लगभग 2 बजकर 1 मिनट पर दतिया पहुंच जाएगी। इसके बाद, दतिया से खजुराहो के लिए फ्लाइट दोपहर लगभग 2.30 बजे उड़ान भरेगी और 3.15 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसी तरह, खजुराहो से वापस दतिया के लिए दोपहर 3.40 बजे उड़ान होगी, जो शाम करीब 4.45 बजे दतिया पहुंचेगी। अंत में, दतिया से शाम करीब 4.45 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट शाम 6 बजे भोपाल पहुंच जाएगी।

खबर यह भी : Evolution: सतना का एयरपोर्ट तैयार, उज्जैन में भी लेगा आकार

उड़ान की अवधि और सीटिंग कैपेसिटी

  • भोपाल से दतिया तक उड़ान- लगभग 1 घंटा 10 मिनट
  • दतिया से खजुराहो तक उड़ान- लगभग 40 मिनट
  • विमान की सीटें- कुल 19 सीटें उपलब्ध होंगी

दतिया एयरपोर्ट का महत्व और उद्घाटन

दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। इसके साथ ही सतना एयरपोर्ट का भी वर्चुअल उद्घाटन होगा। एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार, उद्घाटन के बाद फ्लाई बिग और फ्लाई ओला एयरलाइंस के माध्यम से दोनों एयरपोर्ट से भोपाल के लिए हफ्ते में चार दिन उड़ान सेवा प्रारंभ की जाएगी।

खबर यह भी : दिल्ली के बाद मुंबई-अहमदाबाद एयरपोर्ट ने भी तुर्की की कंपनी सेलेबी से तोड़ा कॉन्ट्रेक्ट, जानें इसके बारे में...

हवाई किराया ट्रेन के मुकाबले सस्ता

यह सेवा न केवल यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी, बल्कि समय की भी बचत करेगी। इसके साथ ही, हवाई किराया ट्रेन के मुकाबले सस्ता होने से लोगों के लिए यह आकर्षक विकल्प साबित होगा।

खबर यह भी :पंजाब में सुरक्षा अलर्ट: ड्रोन मार गिराए गए, अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट रोकी

दतिया एयरपोर्ट से हवाई यात्रा के फायदे-

  • -क्षेत्र की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा
  • -समय की बचत और बेहतर कनेक्टिविटी
  • -कम रुपयों में फ्लाइट होने के चलते ज्यादातर लोग इस सेवा का उपयोग कर पाएंग।
दतिया में 31 मई से फ्लाई बिग एयरलाइंस की हवाई सेवा शुरू होगी। भोपाल और खजुराहो के लिए हफ्ते में चार दिन उड़ान, किराया केवल 1,000 रुपए।



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • भोपाल
  • दतिया
  • खजुराहो
  • हवाई सेवा
  • वर्चुअली
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर