दतिया दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी, विकास और चुनाव पर होगी चर्चा

Kaushiki | Jul 25, 2026, 08:56 IST
Share
cm mohan yadav
cm mohan yadav

दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज दतिया के दौरे पर हैं। 26 से 28 जुलाई तक शिवराज सिंह चौहान, सिंधिया और दिग्विजय सिंह प्रचार करेंगे।

सीएम मोहन यादव का दौरा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (25 जुलाई) दतिया जिले के दौरे पर हैं। वे दोपहर दो बजे उदगवां में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शाम चार बजे वे उपरायं गांव पहुंचेंगे। वहां भी सीएम एक विशाल आमसभा को संबोधित करने वाले हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी आज दतिया दौरे पर रहेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

दतिया उपचुनावरैलियों के बाद सीएम मोहन यादव स्थानीय इंटेलेक्चुअल्स के साथ बैठक करेंगे। इस मीटिंग में सीएम क्षेत्र के विकास पर चर्चा करेंगे। सीएम मोहन यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भी हिस्सा लेने वाले हैं।

शाम को सीएम व्यापारियों के एक विशेष सम्मेलन में शामिल होंगे। वे बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन जुटाने का काम करेंगे। स्थानीय नेताओं ने सीएम के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जीतू पटवारी का चुनावी दौरा

दतिया न्यूज:वहीं दूसरी ओर एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी आज (25 जुलाई) दतिया दौरे पर रहेंगे। वे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में लगातार जनसंपर्क (by election datia) कर रहे हैं। जीतू पटवारी घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद बना रहे हैं। वे पार्टी कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक भी लेने वाले हैं। इस मीटिंग में चुनाव जीतने की खास रणनीति बनाई जाएगी।

बीजेपी के दिग्गजों का प्रचार प्लान

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल बहुत बढ़ गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों दल यह चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों पार्टियों के बड़े नेता लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

जनता के बीच पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दतिया में 26 से 28 जुलाई तक भारी प्रचार देखने को मिलेगा। बीजेपी की ओर से केंद्र और राज्य के बड़े नेता आएंगे।

  • 26 जुलाई को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रैलियां करेंगे।
  • 27 जुलाई को मुख्यमंत्री मोहन यादव फिर दतिया का दौरा करेंगे।
  • 28 जुलाई को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की एंट्री

कांग्रेस ने भी अपने बड़े नेताओं की सूची तैयार कर ली है। 26 जुलाई से पार्टी के स्टार प्रचारक मैदान में दिखाई देंगे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और उमंग सिंघार प्रचार की कमान संभालेंगे।

अजय सिंह और विधायक आरिफ मसूद भी जनसभाएं संबोधित करेंगे। सभी नेता कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे। आने वाले दिनों में राजनीतिक पारा और चढ़ने की उम्मीद है।

ये खबरें भी पढ़ें...

मेधावियों पर बरसेगी कान्हा की कृपा: MP में शुरू होगी भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना

MP प्रमोशन की हड़बड़ी: दागी अफसरों की सजा माफ, ताक पर पुलिस मैनुअल

पुलों का 24 महीने का काम 6 साल में भी अधूरा, आखिर जिम्मेदार कौन, मंत्री-अफसर या सिस्टम?

नीरज शर्मा हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वकील से मिलने आया था बलराम

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • दतिया न्यूज
  • एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • दतिया उपचुनाव
  • by election datia
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती