इंदौर DAVV के कुलपति के लिए डॉ. संगीता शुक्ला मजबूत दावेदार, मंत्री के भाई, एबीवीपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के साथ यह भी कोशिश में

Sanjay Gupta | Sept 05, 2024, 12:41 IST
Share
DAVV Indore Vice Chancellor
DAVV Indore Vice Chancellor

इंदौर के देवी अहिल्य विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. रेणु जैन का कार्यकाल सितंबर के आखिर में समाप्त हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवि को फिर महिला कुलपति मिल सकती है। कई नाम रेस में शामिल है।

इंदौर के प्रतिष्ठित देवी अहिल्य विश्वविद्यालय DAVV में कौन बनेगा कुलपति? यह सबसे अहम सवाल बना हुआ है। मौजूदा कुलपति डॉ. रेणु जैन का कार्यकाल सितंबर अंत में समाप्त हो रहा है। द सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर DAVV को महिला कुलपति मिल सकती है। इसके साथ ही इंदौर से कुछ और अहम नाम है, जो दावेदारों में हैं।

क्या यह महिला कुलपति आएंगी इंदौर

इस पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. संगीता शुक्ला हैं। यह ग्वालियर की हैं और ग्वालियर जीवाजी यूनिवर्सिटी में 2013 व 2017 में दो बार लगातार कुलपति रह चुकी और अब कुलपति के तौर पर मेरठ यूनिवर्सिटी में तीसरा कार्यकाल दिसंबर 2021 से चल रहा है।

क्यों है इनका दावा मजबूत

शुक्ला यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन के काफी करीबी हैं। साथ ही डॉ. रेणु जैन के भी काफी करीबी हैं। कहा जाता है कि डॉ. जैन को DAVV में कुलपति बनवाने में भी उनकी अहम भूमिका रही थी। अब शुक्ला इंदौर आना चाहती हैं तो उन्हें उच्च स्तर पर सभी का सहयोग मिल रहा है।

मंत्री के भाई सिलावट की भी दावेदारी

मंत्री तुलसी सिलावट के शिक्षाविद् भाई और अभी होलकर कॉलेज के प्रिंसिपल सुरेश उर्फ पप्पू सिलावट की भी दावेदारी है। नैक ग्रेड दिलवाने के अपने बेहतर रिकार्ड और राजनीतिक संबंधों की बदौलत उनकी दावेदारी हो रही है। लेकिन इतने भी मजबूत राजनीतिक संबंध उच्च स्तर पर नहीं है एकदम से दावा मजबूत हो जाए।

एबीवीपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष को भी उम्मीद

वहीं एबीवीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे सचिन शर्मा पूरी तरह से अपने पूर्व संबंधों को भरोसे है। वह अभी यूनिवर्सिटी के आईएमएस में प्रोफेसर पद पर हैं। एबीवीपी में उन्होंने लंबी पारी खेली है। इसके चलते संबंध मजूबत है। हालांकि अनुभव की कमी एक बड़ी बाधा बनकर उभरी है।

ये खबर भी पढ़ें... थका हुआ महसूस करते हैं 58 फीसदी भारतीय, जानें क्या कहती है FICCI-BCG की रिपोर्ट

यूजीसी के पूर्व सचिव जैन की मुश्किल यहां

यूनिवर्सिटी में ही आईएमएस के प्रोफेसर और यूजीसी के पूर्व सचिव डॉ. रजनीश जैन की भी दावेदारी है। यूजीसी के अनुभव के कारण उन्हें दावेदार माना जा रहा है, लेकिन उनकी एक लंबित जांच उनकी राह में बाधा है। रीडर से प्रोफेसर पद पर उनकी पदोन्नति विवादों में हैं। यूनिवर्सिटी ने नियमों के परे जाकर कम अनुभव के बाद भी उन्हें पदोन्नत कर दिया, इसकी शिकायत हुई थी। इसके बाद खुद यूनिवर्सिटी ने जांच के लिए कमेट बनाई और यह अभी तक ठंडे बस्ते में हैं। इस कमेटी और रिपोर्ट को दबा दिया गया।

यूनिवर्सिटी से पूर्व प्रभारी कुलपति और यह भी दावेदार

यूनिवर्सिटी में रेक्टर और दो बार प्रभारी कुलपति रह चुके डॉ. आशुतोष मिश्र सालों से इस पद पर आने के लिए लगे हुए हैं और उनका अनुभव भी है, लेकिन उच्च स्तर पर पैठ नहीं होने से वह अभी तक इस पद पर नहीं पहुंच सके हैं। वहीं प्रोफेसर कन्हैया आहूजा भी दावेदारी में लगे हुए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • कुलपति डॉ. संगीता शुक्ला
  • देवी अहिल्य विश्वविद्यालय इंदौर
  • डीएवीवी का कुलपति कौन ?
  • डीएवीवी कुलपति डॉ. रेणु जैन
  • होलकर कॉलेज प्रिंसिपल सुरेश सिलावट
  • Holkar College Principal Suresh Silavat
  • डीएवीवी में महिला कुलपति
  • आईएमएस प्रोफेसर डॉ. रजनीश जैन
  • IMS Professor Dr. Rajneesh Jain
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई