दीपक जोशी ने खोली कमीशनखोरी की पोल, बोले- बस स्टॉप पर मिलता है सबसे ज्यादा पैसा, मैं भी ले चुका...

Pratibha ranaa | Apr 28, 2024, 11:45 IST
Share
रस
दीपक जोशी

एक बस स्टॉप पर एक लाख रुपया मिलता है। ये पता है कि नहीं। सबसे ज्यादा कमीशन अगर किसी सांसद विधायक को मिलता है तो बस स्टॉप में मिलता है। यह कहना है पूर्व मंत्री दीपक जोशी का....

BHOPAL. मध्य प्रदेश के राजगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व मंत्री दीपक जोशी ( Deepak Joshi ), कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में तलेन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बस स्टॉप पर एक लाख रुपया मिलता है। सबसे ज्यादा कमीशन अगर किसी सांसद विधायक को मिलता है तो बस स्टॉप में मिलता है।

बस स्टॉप में 1 लाख का कमीशन

जनता को संबोधित करते हुए दीपक जोशी ने निर्माण में होने वाली कमीशनखोरी की पोल खोली है। उन्होंने कहा कि एक बस स्टॉप पर एक लाख रुपया मिलता है। ये पता है कि नहीं। सबसे ज्यादा कमीशन अगर किसी सांसद विधायक को मिलता है तो बस स्टॉप में मिलता है। मैं साफ बता रहा हूं। मैं झूठ नहीं बोलता। मैंने भी लिया है थोड़ा-बहुत। सबसे ज्यादा पैसा मिलता है तो इसमें मिलता है।

ये खबर भी पढ़िए...महादेव बेटिंग ऐप केस में साहिल खान छत्तीसगढ़ से अरेस्ट, जानिए कौन हैं साहिल ?

रोडमल जी को कौन अच्छे से पहचानता है- जोशी

जोशी ने कहा कि रोडमल जी को कौन अच्छे से पहचानता है। 2014 में जब रोडमल जी सांसद बन गए तो रोडमल जी ऐसे लग रहे जैसे मैं तो साहब बन गया। एकदम से तन कर रहने लगे। लेकिन विकास के नाम पर क्या किया? उन्होंने कहा कि बहनों के खाते में 1200 रुपए दिए और जीजा जी की जेब से 2200 रुपए बिजली के बिलों में ही वसूले जा रहे हैं। खाद की बोरी से 5 किलो खाद कम हो गया। और कह रहे कि हमने भाव ठीक कर दिया। गेहूं का हमारा पैसा खा गए। किसान को छह हजार रुपए दे रहे हैं। आप पेट्रोल-डीजल पर रहे हो। क्या मिल रहा है? वो पैसा कहां जा रहा? भारत सरकार के पास, जबकि सरकार आपको 6 हजार रुपया दे रही है।

Tags:
  • Deepak Joshi
  • दीपक जोशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज