रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक- हमें किसी की ज़मीन नहीं चाहिए, लेकिन अपनी जमीन की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जाएंगे

Sanjay Gupta | Aug 27, 2025, 13:08 IST
Share
Defense Minister Rajnath Singh Strong Message India Territorial Defense and Self-reliance
Defense Minister Rajnath Singh Strong Message India Territorial Defense and Self-reliance

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने महू स्थित आर्मी वार कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय रणसंवाद कार्यक्रम के अंतिम दिन देश के दुश्मनों को कड़ी चेतावनी दी।

महू स्थित आर्मी वार कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय रणसंवाद कार्यक्रम में अंतिम दिन बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश के दुश्मनों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि हमें किसी की ज़मीन नहीं चाहिए, लेकिन हम अपनी ज़मीन की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। हमारे सामने चुनौतियां भले ही बड़ी हों लेकिन हमारा उत्साह उससे भी अधिक बड़ा है। आयोजन में सीडीएस जनरल अनिल चौहान, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, नेवी चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र दिवेदी भी आए हुए हैं।

6fa549b4-230
6fa549b4-230

सीडीएस ने कहा था शांति चाहिए तो युद्ध की तैयारी करनी होगी

इससे एक दिन पहले सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आयोजन का उद्घाटन करते समय साफ कहा था कि शांति चाहिए तो युद्ध के लिए तैयारी करनी होगी। भविष्य में युद्ध रणभूमि तक नहीं होंगे, बल्कि एआई, क्वांटम टेक्नोलॉजी, साइबर अटैक जैसी तकनीकी से होंगे।

खबर यह भी...रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-ऑपरेशन सिंदूर में राजस्थान के लोगों का भरपूर सहयोग रहा: आतंकवादियों को कर्म देखकर मारा

रक्षामंत्री ने कहा कि अब युद्ध केवल सैनिकों के लिए नहीं रहा

रक्षामंत्री सिंह ने साफ कहा कि अब युद्ध केवल सैनिकों के कंधे पर नहीं रहा। यह पूरे नागरिकों के लिए हो गया है, इसमें हर किसी का योगदान होता है। वैज्ञानिक तकनीकी लाते हैं, उद्योगपति हथियार बनाते हैं, सिविल सोसाइटी की भी जरूरत है।

अब युद्ध का तरीका बदल चुका है

रक्षामंत्री ने कहा कि अब आधुनिक दौर में युद्ध परंपरागत नहीं रहा है। लगातार नई तकनीकी आ रही है। सरप्राइज एलिमेंट सबसे अहम हो गया है। रूस और यूक्रेन युद्ध सामने है, साल 2022 में जब शुरू हुआ तो टैंक, राइफल से और अब नई तकनीक ड्रोन, मिसाइल इन पर पहुंच गई है। लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह शाही ने कहा कि रण संवाद यानी युद्ध पर संवाद, एक प्लेटफॉर्म है। जिसका उद्देश्य युद्ध कला और युद्ध संचालन की ट्रेनिंग है।

सीडीएस अनिल चौहान ने कहा था- ऑपरेशन सिंदूर जारी है

रण संवाद 2025 के पहले दिन मंगलवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने यह भी कहा था- भले ही भारत शांतिप्रिय देश है, लेकिन हम शांतिवादी नहीं हैं। दुश्मन गलतफहमी में न रहे। ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। ऑपरेशन सिंदूर एक आधुनिक संघर्ष था, जिससे हमने कई सबक सीखे।

खबर यह भी...रायसेन की रेल कोच फैक्ट्री देगी 5 हजार लोगों को रोजगार, राजनाथ ने किया भूमिपूजन, हर साल बनेेंगे 200 कोच

हम लगातार आत्मनिर्भर हो रहे हैं

रक्षामंत्री ने कहा कि हम लगातार आत्मनिर्भर हो रहे हैं, एक साल पहले 40 हजार करोड़ का उत्पादन डिफेंस सेक्टर में था जो अब 1.5 लाख करोड़ हो चुका है। दस साल पहले हम केवल 1 हजार करोड़ का निर्यात करते थे और अब 24 हजार करोड़ का हो चुका है। लगातार हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के विजन से देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

इंदौर के महू | इंदौर न्यूज | मध्य प्रदेश न्यूज | Mp latest news

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • महू
  • सीडीएस अनिल चौहान
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • Mp latest news
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
  • इंदौर के महू
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • रण संवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती