दिल्ली ब्लास्ट के बाद एमपी में हाई अलर्ट, धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा बढ़ी
BHOPAL. दिल्ली के लाल किले के पास हुए खतरनाक कार विस्फोट के बाद मध्यप्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस घटना को देखते हुए राज्य के विभिन्न प्रमुख शहरों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत अन्य स्थानों पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान की शुरुआत की है।
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा इन दिनों चल रही है। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। बता दें कि दिल्ली हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। 30 लोग गंभीर रुप से घायल हैं।
धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा में बढ़ोतरी
ये खबर भी पढ़िए...दिल्ली में लाल किला के पास विस्फोट, 11 की मौत और कई घायल, राजधानी में हाई अलर्ट
सीएम मोहन यादव ने व्यक्त की संवेदना
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने दिल्ली में हुए विस्फोट पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद एमपी में हाई अलर्ट की खबर...
|
डीजीपी ने बैठक में दिए कड़े निर्देश
मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने राज्य के सभी एसपी और आईजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस बैठक में डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को भी कहा है। वहीं, राज्यभर में चेकिंग अभियान को तेज करने का भी आदेश दिया गया है।
उज्जैन में महाकाल मंदिर की सुरक्षा बढ़ी
उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है। यहां बम और डॉग स्क्वॉड की टीम मंदिर के आसपास के होटलों, लॉज और वाहनों की गहन जांच कर रही है। इसके अलावा, इंदौर (Indore) के राजवाड़ा (Rajwada) क्षेत्र में भी बम डिस्पोजल स्क्वॉड (Bomb Disposal Squad) तैनात किया गया है।
एमपी के प्रमुख स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा
राज्यभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भोपाल, इंदौर, और इटारसी सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर जीआरपी (GRP) पुलिस सर्चिंग अभियान चला रही है। डॉग स्क्वॉड (Dog Squad) की मदद से यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है।