मोदी की राह चले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, करने वाले हैं ये काम....

Pratibha Rana | Dec 17, 2023, 24:00 IST
Share
मोदी की राह चले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, करने वाले हैं ये काम....
मोदी की राह चले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, करने वाले हैं ये काम....

चुनावी आपाधापी समाप्त होने के कुछ दिन बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सभी कामकाज से छुट्टी लेकर ये जरूरी काम करने वाले है।

BHOPAL. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राह चल रहे है। चुनाव खत्म होने के बाद केजरीवाल कुछ दिन के लिए सभी कामकाज से छुट्टी लेकर विपश्यना के लिए जा रहे हैं। केजरीवाल यहां 10 दिन बिताएंगे। बता दें, लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ की एक गुफा में ध्यान लगाया था। पीएम मोदी के इस ध्यान ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद केदारनाथ की ये स्पेशल गुफा चर्चा में आ गई थी।

Screenshot 2023-12-17 082607.png
Screenshot 2023-12-17 082607.png

विपश्यना के लिए जा रहे हैं केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल 19 दिसंबर से विपश्यना के लिए जा रहे हैं। केजरीवाल यहां 10 दिनों के लिए रहेंगे। यानी अब केजरीवाल 19 से 30 दिसंबर तक विपश्यना में ही रहेंगे। केजरीवाल हर साल विपासना का 10 दिन का कोर्स करने के लिए जाते हैं।

विपश्यना के बारे में जानिए...

विपश्यना केंद्र में दस दिनों का आवासी शिविर होता है। इस शिविर में रहने वाले सभी लोग एक ही तरह के कपड़े पहनते हैं और एक ही तरह का भोजन करते हैं। विपश्यना ध्यान का उद्देश्य अपने शरीर और मन की गहराई से समझना होता है। शिविरार्थी अपने मन को शांत करते हैं, अपने विचारों को स्पष्ट करते हैं और अपने शारीरिक और मानसिक अनुभवों को विशेष रूप से अनुभव करते हैं। विपश्यना केंद्र शांति, स्थिरता और अंतर्दृष्टि को विकसित करने के लिए एक मार्ग प्रदान करता है।

ऐसा माना जाता है कि विपश्यना ध्यान की एक ऐसी विधि है, जिसके जरिए सबसे ज्यादा लोगों ने बुधत्व या ज्ञान को हासिल किया था।

क्‍या है विपश्यना ध्‍यान ?

हजारों साल पहले भगवान बुद्ध ने इसी ध्‍यान विधि के जरिए बुद्धत्‍व हासिल किया था। उन्‍होंने इसका अभ्‍यास अपने मानने वालों को भी कराया था। हजारों साल से योगी इस विधि को करते आए हैं जबकि भगवान बुद्ध ने इसे सरलतम रूप में लोगों के सामने रखा था। यह ध्‍यान विधि खुद को जानने में मदद करती है। विपश्यना ध्‍यान विधि को सुबह एक घंटा या शाम को एक घंटा कर सकते हैं। अगर दोनों समय करते हैं तो यह काफी लाभकारी साबित होगा। कहा जाता है कि सोने से पहले पांच मिनट और सुबह उठकर पांच मिनट भी इसका अभ्‍यास किया जा सकता हैं।

विपश्यना के फायदे...

  • चेहरे की रंगत में निखार आता है।
  • आत्मविश्वास बढ़ाता है।
  • एकाग्रता बढ़ाने के लिए बेहद उपयोगी है।
  • कई विकारों से मुक्ति दिलाता है।

Tags:
  • Prime Minister Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • Chief Minister Arvind Kejriwal
  • Arvind Kejriwal recharge time
  • Arvind in path of Modi
  • Arvind Kejriwal going to do this work
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
  • अरविंद केजरीवाल का रिचार्ज टाइम
  • मोदी की राह में अरविंद
  • अरविंद केजरीवाल करने वाले हैं ये काम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज