दिल्ली, हरियाणा से महंगी शराब बुलाकर फ्लिपकार्ट से घरों में कर रहे थे डिलीवरी, 11 लाख की शराब पकड़ाई

Sanjay Gupta | Jun 27, 2024, 18:31 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्‍य प्रदेश के इंदौर में भंवरकुआं के पास स्थित एक मकान से अरुण सिंह चौहान उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। बताया गया कि यह व्यक्ति हाई रेंज की शराब की घरों में डिलीवरी देता है। यह शराब वह पैकिंग कर फ्लिपकार्ट के माध्यम से लोगों को पहुंचाता था...

11 लाख की शराब पकड़ाई : संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में महंगी शराब के शौकीन लोग मुश्किल में आने वाले हैं। इस शराब का अवैध रूप से सप्लाय करने वाला एक आरोपी आबकारी विभाग की गिरफ्त में आया है। यह शराब हरियाणा की है, जो दिल्ली से इंदौर इस आरोपी अरूण सिंह चौहान उर्फ सोनू के यहां आती थी और फिर सोनू उसकी पैकिंग कर एक-एक, दो बोतल कर फ्लिपकार्ट के माध्यम से घरों में डिलीवरी करता था। पुलिस कहां से शराब आ रही थी, गैंग में कौन था इसके साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि यह इन बड़े लोगों को सप्लाय हो रही थी। इस पकड़ी गई शराब की 360 बोतलों की कीमत 11 लाख रुपए है।

इस तरह पकड़ा गया आरोपी

सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि एक सूचना के आधार पर भंवरकुआं के पास स्थित एक मकान से अरुण सिंह चौहान उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि यह व्यक्ति हाई रेंज की शराब की घरों में डिलीवरी देता है। आबकारी के दल ने छापा मारा उसके घर की और बगल के घर की तलाशी में हाई रेंज और मीडियम रेंज की मदिरा बरामद की।

ये खबर भी पढ़ें...

रामनिवास रावत बनेंगे मंत्री, मानसून सत्र के बाद होगी ताजपोशी

यह बड़े महंगे ब्रांड की शराब मिली

पकड़ी गई शराब बोतलों में BIO मदिरा, जैक डेनियल, मंकी शोल्डर, जेम्सन, जानी वॉकर, डबल ब्लैक, ब्लैक लेवल, रेड लेबल, ब्लॉन्ड, जेक डेनियल, ओल्ड मोंक, एब्सलूट वोदका, वैलेंटाइन जैगरमास्टर, टेंकुरी जिन, ग्लैंनफिटिंच, ग्लेनलेविट, शिवास रीगल, मीडियम रेंज की रॉयल रणथंबोर, टीचर हाइलेण्ड, 100 पाइपर, बकार्डी रम, ओकस्मिथ, बॉम्बे सेफायर, ब्लेंडर्स प्राइड, बैली, अमेरिकन प्राइड, ओकेन्गलौ, मैजिक मोमेंट, रॉयल चैलेन्ज, आल सीजन आदि कंपनी थी।

Tags:
  • फ्लिपकार्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि