दिल्ली में सियासी घमासान, राष्ट्रपति भवन जा रहे कांग्रेस नेता उमंग सिंघार सहित कई विधायक हिरासत में

Aman Vaishnav | Jun 12, 2026, 13:15 IST
Share
उमंग सिंघार हिरासत में
उमंग सिंघार हिरासत में

दिल्ली में बड़ा सियासी बवाल मच गया है! मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में राष्ट्रपति भवन जा रहे एमपी के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

दिल्ली में बड़ा सियासी बवाल हो गया है। मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस के कई विधायक राष्ट्रपति भवन की तरफ जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया।

दरअसल, ये सब मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के मामले को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने दिल्ली आए थे। लेकिन मुलाकात हो नहीं पाई, क्योंकि राष्ट्रपति इन दिनों दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर हैं और उन्हें मिलने का वक्त नहीं मिल सका।

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अगुवाई में कांग्रेस विधायक दल राष्ट्रपति से मिलने दिल्ली पहुंचा था। लेकिन राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं मिला। इसके बाद कांग्रेस विधायक और नेता राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च निकालने निकले।

रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।

वोट चोरी से आगे बढ़कर सीट चोरी

प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि अब मामला सिर्फ वोटों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राज्यसभा की सीट छीनने की कोशिश की जा रही है।

पार्टी ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया जाना इसी साजिश का हिस्सा है। इसे वह किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस ने इसे संविधान, लोकतंत्र और जनता के जनादेश पर हमला बताते हुए कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेगी।

ये खबरें भी पढ़िए..

सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका की खारिज

दिल्ली में सियासी घमासान, राष्ट्रपति भवन जा रहे कांग्रेस नेता उमंग सिंघार सहित कई विधायक हिरासत में

MP राज्यसभा चुनाव: मोहन-हेमंत का कद और उमंग-जीतू की साख दांव पर

मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद: कांग्रेस देर रात पहुंची सुप्रीम कोर्ट

Tags:
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • राष्ट्रपति भवन
  • मीनाक्षी नटराजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा