मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने के साथ ही कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान

The Sootr | Dec 28, 2023, 24:00 IST
Share
मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने के साथ ही कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान
मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने के साथ ही कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान

वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इस कारण 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रदेश में मौसम बदला रहेगा।

भोपाल. घने कोहरे और तेज सर्दी ने मध्यप्रदेश को आगोश में ले रखा है। गुरुवार को प्रदेश के कई शहरों में कोहरा छाया रहा। ग्वालियर में तो दिनभर कोहरा रहा। यहां दिन का अधिकतम टेम्प्रेचर 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार 29 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इस कारण 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। बारिश होने के साथ ओले भी गिर सकते हैं। यानी नए साल की शुरुआत बदले हुए मौसम से ही होगी।

पचमढ़ी से भी ठंडे कई शहर

गुरुवार को खजुराहो में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। वहीं, नौगांव में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री, नरसिंहपुर में 23 डिग्री, पचमढ़ी में 23.2 डिग्री, मलाजखंड में 23.6 डिग्री और रीवा में तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले, बुधवार रात आधे से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे ज्यादा रहा है। पचमढ़ी से ठंडे राजगढ़, नौगांव और उमरिया रहे हैं।

राजधानी में हो सकती बूंदाबांदी

भोपाल में 29 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा। 30 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे, जबकि 31 दिसंबर को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Tags:
  • MP weather
  • एमपी मौसम
  • Fog
  • mp fog
  • mp cold
  • mp fog cold
  • एमपी कोहरा
  • एमपी सर्दी
  • एमपी ओला
  • एमपी बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग